Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आपका शक सही तो नहीं! ऐसे जानें कहीं वो किसी और के साथ सेक्सुअल एक्टिव तो नहीं है?
रिलेशनशिप दो लोगों के विश्वास, प्यार और केयरिंग पर टिका होता है। जब इस प्यार भरे रिश्तें में कोई तीसरा आ जाता है तो रिश्तें में दरार आ जाती है। लेकिन अगर आपको इस बात की भनक ही न लगें कि आप दोनों के बीच कोई तीसरा आ गया है? हालांकि रिश्तें में बेवजह शक करना गलत बात है लेकिन आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है इस चीज को इग्नोर करना भी गलत बात है।
अगर आप काफी लम्बे समय से महसूस कर रही हैं कि आपके पार्टनर के बिहेवियर में आपको लेकर बहुत बदलाव आया है तो आपको समझ जाना चाहिए कि दाल में कुछ काला है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ सेक्स करने में भी इंटरेस्ट नहीं रखता है तो आपको समझना चाहिए कि वो अपने सेक्सुअल डिमांड कहीं और पूरी कर रहा है।
अगर आपको भी अपने पार्टनर पर शक है कि वो किसी और के साथ सेक्सुल एक्टिव है तो नीचे बताई गए तरीकों से भी जान सकते हैं कि आपके पार्टनर वाकई किसी और के साथ तो हमबिस्तर तो नहीं हो रहा है।

सेक्स में इंटरेस्ट
अगर आपको धीरे-धीरे ये महसूस होने लगे कि आपका पार्टनर आपके साथ सेक्स में इन दिनों कम दिलचस्पी दिखा रहा है तो इस ओर ध्यान दें। इसके पीछे हमेशा मेडिकल इश्यूज ही नहीं बल्कि ऐसा भी हो सकता है कि अब उसकी सेक्सुअल जरुरत कोई और पूरी कर रहा हो। कुछ पुरुषों का जब कहीं अफेयर होता है तो उनकी सेक्सुअल डिमांड में बदलाव आ जाता है इसलिए इस तरफ आपको ध्यान देने की जरुरत है।

अजमाने लगे सेक्स के नए तरीके
अचानक से अगर आपको लगने लगे कि आपके पार्टनर के सेक्स करने के तरीके में बदलाव आया है जैसे अचानक वह सेक्स के दौरान कुछ नए पोजिशंस और एक्सपैरिमेंट करने लगे हैं। सेक्स में ये नए एक्सपैरिमेंट, इस बात का संकेत है कि वह ये एक्सपैरिमेंट किसी नए पार्टनर के साथ ट्राई कर रहे हैं।

लुक और हाइजीन को लेकर सचेत
अगर अचानक से आपके पार्टनर अपने लुक, फिटनेस और हाइजीन को लेकर बहुत कॉन्शियस हो गए है, तो आपको ज्यादा सचेत होने की जरूरत है। अगर कहीं बाहर से आकर वो नहाने की जल्दी करते है तो हो सकता है कि वो कोई सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हों।

हर समय फोन पर लगे रहना
अगर आप इन दिनों देख रही हैं कि आपके पार्टनर जरुरत से ज्यादा ही फोन पर बिजी है तो ये आपको सच में अलर्ट होने की जरुरत है। अगर अब उनके हर डिवाइस पर पासवर्ड है और वो वॉशरूम या स्टडी तक में फोन ले जाने लगे है तो ये आपको समझ जाना चाहिए कि वो आपके धोखा दे रहे हैं।

घर आने लगे है लेट
अगर आजकल आपके पार्टनर अक्सर लेट आने लगे है और पूछने वो हमेशा काम का बहाना या किसी दोस्त से मिलने का बहाना बनाते है तो इसका मतलब साफ है कि वो झूठ बोल रहे हैं। महीनें में एक आधी बार लेट आना समझ में आता है। लेकिन रोज-रोज लेट आना और ऑफिस वर्क का एक्सयूज बनाना, आपके रिश्तें के ऊपर मंडरा रहें खतरें का अलार्म हैं।

आपको करने लगें इग्नोर
अगर आपके पार्टनर को आजकल इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता हैं कि आपने क्या पहना है और क्या नहीं, इसके अलावा वो आपकी हर छोटी- छोटी बातों में गलतियां ढूंढने लगे और आपको इग्नोर करने लगे तो समझ जाइए कि वो आपसे दूर और किसी और के करीब होते जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











