Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
प्यार और पढ़ाई को कैसे करें मैनेज
आजकल लोगों को कॉलेज लाइफ में अक्सर प्यार हो ही जाता है, ऐसे में उनकी पढ़ाई पर खासा असर पड़ता है। कई बार इस वजह से उनके बैक भी आ जाती है या फिर वह पढ़ाई पर ध्यान भी नहीं दे पाते है। अगर आपको पढ़ाई के दौरान प्यार हो जाता है तो अपने रिश्ते और स्टडीज के बीच सही सम्बंध बनाएं। अगर आप दोनों को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पांएगे तो शायद दोनों से ही हाथ धो बैठे। इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिये और किन बातों पर ज्यादा फोकस देना चाहिये, इसके बारे में जानना जरूरी है।
यह सिच्युएशन अक्सर फिल्मी लगती है लेकिन अगर आप इसको लेकर सीरियस नहीं है तो आपकी आगे की लाइफ बर्बाद हो सकती है। इस आर्टिकल में प्यार और पढ़ाई में सांमजस्य बनाएं रखने के कुछ टिप्स दिए जा रहे है जो निम्म प्रकार हैं :

क्या ये सब बेकार है : सबसे पहले आप यह ध्यान दें कि क्या सही है। कई बार रिश्ते में आने के बाद पढ़ाई बेकार लगने लगती है लेकिन ऐसा नहीं है। इस बारे में अपने मन में सवाल लाएं कि क्या ये सब बेकार है या अभी आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से आपको रिश्ते को लेकर समझ आएगी।
साथ-साथ पढ़ाई : अगर आपको किसी ऐसे से प्यार हुआ है जो आपके साथ ही है तो आप उसके साथ ही पढ़ाई करें, इससे आप दोनों को साथ में समय भी मिल जाएगा और आप पढ़ भी लेगें। इसके लिए आपको पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान होगा, ताकि आप अच्छे नम्बर भी पा सकें। क्या ऑनलाइन डेटिंग करना सही है?
टाइम मैनेजमेंट : अगर रिश्ते और पढ़ाई को मैनेज करना है तो टाइम मैनेजमेंट करना सीख लें। अपना एक शेड्यूल बना लें और उस हिसाब से अरेंज कर लें। अपने पार्टनर को भी टाइम की वैल्यू समझाएं और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहें।
एक्जाम टाइम : रिश्ते और प्यार को बैलेंस करने के लिए आपको अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा के दिनों में प्यार से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दें वरना मन नहीं लगेगा। परीक्षा के बाद आराम से रोमांस मार सकते है।
स्व - अनुशासन : रिश्ते और पढ़ाई में संतुलन बनाएं रखने के लिए स्व - अनुशासन बनाएं रखना जरूरी होता है। दिन के सपने बुनना बंद करें और सच्चाई पर ध्यान दें। कॅरियर के बारे में भी गंभीर रहें।



Click it and Unblock the Notifications











