Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Relationship Tips: जॉइंट फैमिली में रहना किसी आशीर्वाद से कम नहीं, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
Benefits Of Live In Joint Family: भारत में ज्वाइंट फैमली में रहना सदियों से चला आ रहा है। एक साथ एक ही घर में सारे रिश्तों का एक साथ होना आज के वक्त में मुश्किल सा लगता है, लेकिन आज भी कई ऐसे परिवार हैं जो एक साथ रहते हैं। लेकिन जो लोग न्यूक्लियर फैमली में रहते हैं उनको एक घर में कई सारे लोगों को एक साथ रहते देखना हैरानी भरा लगता है।

आज की जैनरेशन किसी तरह के बंधन या फिर रोक के साथ नहीं रहना चाहती, उनको लगता है कि जब एका साथ कई सारे लोग रहते हैं तो उसमें रोकटोक ज्यादा होती है, प्राइवेसी नाम की कोई चीज नहीं होती। परिवार के लोग एक दूसरे की लाइफ में झाकने की कोशिश में रहते हैं जो यंग जनरेशन को बिल्कुल नहीं भाता।
लेकिन लोग ये भूल जाते हैं है कि जॉइंट फैमिली में रहना कितना सिक्योर होता है, एक साथ रहने से सामाजिकता की भावना के साथ ही अपनेपन की भावना बनी रहती है, जो एकल परिवार के बच्चों में खत्म होती जा रही है। एकल परिवार के बच्चे तो अपने सगे रिश्तेदारों से मिलने से परहेज करने लग जाते हैं।

ज्वाइंट फैमली में रहने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप पर ही जिम्मेदारियों का बोझ नहीं होता है। घर से सदस्यों को जिम्मेदारियां अल-अलग तरह से दी जाती हैं। संयुक्त परिवार में रहने के जो पति और पत्नी जॉब करते हैं उनके लिए बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर इतनी चिंता नहीं होती, क्योंकि उनको पता होता है कि परिवार के दूसरे सदस्य उनके बच्चों की देखभाल करने के लिए मौजूद हैं।

परिवार होता है सपोर्ट सिस्टम
जॉइंट फैमिली में रहने से आपका परिवार आपका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम होता है। किसी तरह की समस्या या फिर मुसीबत में पूरा परिवार एक जुट होकर आपकी मदद करता है। किसी तरह की राय लेने के लिए परिवार के बड़े सदस्य हमेशा मौजूद होते हैं। बच्चों को भी बड़ों का आशिर्वाद और लाइफ व करियर को लेकर सही दिशा दिखाने के लिए लोग मौजूद होते हैं।

बच्चों की होती है अच्छी परवरिश
ज्वाइंट फैमली की सबसे खास बात ये होती है कि आप के बच्चों को अच्छी परवरिश मिलती है। दादा-दादी का प्यार तो मिलता ही है साथ ही उनके साथ जीवन की सीख भी बच्चे सीखते हैं। फैमली वैल्यूज के बारें में बच्चे जानते हैं। सबसे अहम बात कि अकेले ना होने से बच्चों को किसी तरह की मानसिक समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता। अगर कभी बच्चा अजीब व्यवहार भी कर रहा होता है तो परिवार के सदस्य उस पर गौर करते हैं और उसकी प्रॉबलम्स को समझने की कोशिश करते हैं। बच्चे को एकल परिवार में जिस तरह से अकेलापन मिलता है, वैसा कुछ ज्वाइंट फैमली में नहीं होता है।

फाइनेंशियल समस्या का ना होना
जॉइंट फैमिली में रहने से एक फायदा ये भी होता है कि फाइनेंशियल प्रॉबलम नहीं होती है। जिस तरह से एकल परिवार में पूरे घर का खर्च सिर्फ एक शख्स पर होता है, लेकिन ज्वाइंट फैमली में घर का खर्च परिवार के दूसरे सदस्य मिलकर करते हैं। अगर कभी परिवार के किसी सदस्य को पैसे की जरूरत पड़ती है तो पूरा परिवार उसकी मदद के लिए आगे रहता है, उसे किसी बाहर वाले से उधार मांगने की जरूरत नहीं होती है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications











