Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
16 साल पहले शुरू हुई थी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस लता सभरवाल की लव स्टोरी, अब लेंगी तलाक
Lata Sabharwal Divorce: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी मां की भूमिका निभाकर लाखों दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाल की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मच गई है। वो अपनी असल जिंदगी में एक बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। उन्होंने अपने पति संजीव सेठ से अलग होने का बड़ा फैसला कर लिया है। एक्ट्रेस और संजीव का शादी का रिश्ता 16 साल पुराना है जो अब खत्म होने की कगार पर है।
दरअसल लता और संजीव की जोड़ी इंडस्ट्री की आदर्श जोड़ियों में गिनी जाती थी जिसे अब किसी की नजर लग गई है। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी और उनसे जुड़ी खास बातें।
कौन हैं लता सभरवाल?
वैसे तो लता सभरवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मगर फिर भी उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने से पहले थोड़ा सा लता के बारे में जान लेते हैं। लता को छोटे पर्दे की जानी-पहचानी कलाकारों में गिना जाता है, जिन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे लोकप्रिय शो में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बालिका वधू, आरजू है तू , आवाज - दिल से दिल तक , जन्नत , झूठ बोले कौवा काटे और खुशियां जैसे फेमस सीरियल किए हैं।

कैसे शुरू हुई थी लता और संजीव की लव स्टोरी?
लता और संजीव की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में टीवी शो 'घर एक सपना' के सेट पर हुई थी। काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। अब उनका एक बेटा भी है।

इंस्टा स्टोरी से दी अलग होने की खबर
लता और संजीव की आदर्श जोड़ी को मानो किसी की नजर लग गई। दोनों का 16 साल पुराना रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। लता ने शनिवार को इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर इस बारे में सभी को बता दिया है। उन्होंने लिखा- 'एक लंबी चुप्पी के बाद ये बताती हूं कि मैं अपने पति से अलग हो गई हूं। उन्होंने संजीव को एक प्यारा सा बेटा देने के लिए धन्यवाद भी कहा। लता ने संजीव को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

लोगों से की खास अपील
लता ने इस पोस्ट के जरिए अपने दर्द को बयां किया और अपने चाहने वालों से खास अपील भी की। उन्होंने लिखा- मैं सभी से प्रार्थना करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें। मुझसे इस बारे में कोई सवाल न पूछें और न ही इस बारे में जानने के लिए फोन करें।'



Click it and Unblock the Notifications











