Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Kangana Ranaut: कंगना रनौत को मिला प्यार ! शेयर की रोमांटिक शायरी, परफेक्ट पार्टनर की तलाश में जानें खूबियां
बॉलीवुड क्वीन यानि कंगना रनौत अक्सर अपने तेज तर्रार बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं, कंगना जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उतनी ही तेज वो हाजिर जवाब भी हैं। अब कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिससे वो कुछ ही पलों में ट्रेंड में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ एक रोमांटिक शायरी की लाइन शेयर कर सबकों चौंका दिया है। कंगना की इस पोस्ट के आने के बाद उनके फैंस अब उनकी शादी को लेकर बातें कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि लगता है कंगना को उनका मिस्टर राइट मिल गया है। कंगना ने रोमांटिक शायरी के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खुश दिख रही हैं।

कंगना ने अपने पोस्ट में फोटो शेयर करने के साथ जो शायरी लिखी है वो है- "इश्क़ वो आतिश है ग़ालिब जो लगाने से लगती नहीं और बुझाने से बुझती नहीं'। साथ में कंगना ने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।
कंगना पहले ही अपने आइडियल पार्टनर के बारें में शेयर कर चुकी हैं। उनको आर्मी मैन बहुत पसंद है, उनको वो काफी ईमानदार लगते हैं। कंगना ने कहा था कि वो खुद को एक पत्नी और बच्चे की मां के रूप में देखना चाहूंगी।
अगर आप भी कंगना रनौत की तरह मिस्टर राइट मिल गया है या फिऱ आपको उसकी तलाश है तो, आपको अपने होने वाले लाइफ पार्टनर में कुछ खासियतें जरूर देखनी चाहिए। ये आपकी फ्यूचर लाइफ के लिए काफी अहम हो जाता है। अगर आपने गलत पार्टनर अपने लिए चुन लिया तो इसका अंजाम आपको पता ही है, दुख, तकलीफ के बाद दिल तोड़ देने वाली डिवॉर्स- आइये जानते हैं मिस्टर राइट में कौन-कौन सी खूबियां होनी चाहिए-
आप एक दूसरे को वैसे ही स्वीकार करें जैसे खुद हैं -
इ संसार में कोई भी परफेक्ट नहीं है, हर किसी में कोई ना कोई कमी जरूर होती है। अगर आपको कोई शख्स पसंद है , लेकिन आप उसकी एक खामी की वजह से उसे इग्नोर कर रही हैं तो ये सही नहीं हैं आप उसकी बाकी अच्छाईयों को किनारे कर रही है। कमियां तो आप में भी होगीं, इसलिए सिर्फ खामी की वजह से उसे अस्वीकार ना करें, आप उसे वैसे ही एक्सेप्ट करें जैसे आप खुद को देखती हैं।

आपको हैंडसम लुक वाले पार्टनर की तलाश में हैं ?
जब आप किसी को डेट करने के बारें में सोंचती है तो सबसे पहले आपके दिमाग में हैंडसम लड़का आता है, और आप खूबसूरत और देखने में डैंशिग लड़के को टिंडर या फिर दूसरे सोशल साइट्स पर तलाश करती हैं। हैंडसम लड़के को डेट करना अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ लुक्स को देखकर किसी के बारें मे राय बनाना सही नहीं है। बहुत बार आप ऐसे लड़कों से नजरें हटा लेती हैं , जो देखने में उतने कूल नहीं होते हैं, लेकिन रिलेशनशिप के लिए वो परफेक्ट होते हैं, वहीं शादी के लिए भी हसबैंड मटीरियल होते हैं, जो आपको लाइफ टाइम खुश रखेंगे। आप लुक्स पर ना गौर करके उसकी बाकी अच्छाईयों पर गौर करें, आपको आपका मिस्टर परफेक्ट मिल जाएगा।
आपका और आपकी सोंच का सम्मान करे
आपकी सोंच का सम्मान करने वाला परफेक्ट लाइफ पार्टनर हो सकता है। अगर आप अपने लिए एक आइडियल लाइफ पार्टनर की तलाश में हैं और कोई ऐसा शख्स है जो आपका और आपकी सोंच का सम्मान करता है तो ह सकता है कि वो आपका लाइफ पार्टनर बनने की सारी खूबियां भी रखता हो।

अच्छे-बुरे वक्त में साथ देने वाला-
जो आपका हर अच्छे और बुरे वक्त में साथ दे। आपका हर मुश्किल में हाथ थामे रहे, तो समझे वो आपका हाथ लाइफ के हर कदम पर भी कस कर पकड़े रहेगा, आपको गिरने नहीं देगा। आप ऐसे शख्स पर पूरा भरोसा कर सकती हैं। अपने लिए पार्टनर के तौर पर उसे चुन लें, वो आपका परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनेंगा।



Click it and Unblock the Notifications











