Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
IPL 2023: प्यार की पिच पर भी चौंके मार रहे हैं शुभमन गिल समेत ये 5 यंग इंडियन क्रिकेटर्स
आईपीएल शुरू हो चुका है और क्रिकेट के दिवाने जोर-शोर से अपनी टीम के लिए चियरअप करने में जुटे हुए हैं। क्रिकेटर्स की बात करें तो लड़कों को पछाड़कर लड़कियां उन पर फिदा रहती हैं। लड़कियां स्पोर्ट्स से हटकर क्रिकेटर्स के लुक्स, पर्सनल लाइफ, उनके लाइफस्टाइल पर गौर करती हैं। कई ऐसे यंग क्रिकेटर्स हैं, जो अपने स्पोर्ट्स के साथ अपने लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। जिसमें विराट कोहली से लेकर धोनी तक शामिल हैं। लेकिन आज हम उन यंग क्रिकेटर्स की बात कर रहे हैं जो अपने लव अफेयर्स को लेकर काफी ट्रेंड करते रहते हैं। जो अपनी लव लाइफ और रूमर्स के साथ फैंस के बीच अट्रैंकशन बने रहते हैं। हालांकि उनमें से कुछ अपने पर्सनल लाइफ को पब्लिक करना पसंद करते हैं, वहीं कुछ छुपाने की कोशिश करते हैं। आइये जानते हैं उन युवा क्रिकेटर्स और उनकी लव लाइफ के बारें में-

शुभमन गिल - सारा तेंदुलकर
शुभमन गिल इस IPL 2023 में गुजरात के साथ टीम में हैं। IPL से पहले कई सीरीज में उनका खेल बेहतरीन रहा है। उन्हें लगातार दो वर्षों तक बीसीसीआई द्वारा सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर का पुरस्कार भी मिला है। लेकिन हम यहां बात उनकी लव लाइफ की करने जा रहे हैं, शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। सारा और शुभमन कई बार एक साथ स्पोट हो चुके हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही दोनों की इंगेजमेट भी सचिन तेंदुलकर करने जा रहे हैं। दोनों कई बार इंन्टा पर एक ही प्लेस की फोटो अपनी-अपनी वॉल पर पोस्ट करते देखे जा सकते हैं, फैंस भी समझकर उस पर कमेंट करते हैं।

पृथ्वी शॉ - प्राची सिंह
पृथ्वी पंकज शॉ इंडियन क्रिकेट टीम के जबरदस्त प्लेयर हैं। साल 2020 में, उन्होंने प्राची सिंह के साथ अपनी डेटिंग अफवाह के लिए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रांची टीवी एक्ट्रेस हैं। दोनों के रोमांस को लेकर काफी कुछ मीडिया और सोशल मीडिया पर चलता रहा, लेकिन जब प्रांची ने मार्च 2023 में किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली तो पृथ्वी और प्रांची के रोमांस पर विराम लग गया। पृथ्वी ने एक पोस्ट भी इससे संबधित लिखा था, ''पृथ्वी शॉ ने लिखा कि कुछ लोग फायदे के लिए आपसे प्यार करते हैं। जब फायदा मिलना बंद हो जाता है और उनकी वफादरी भी खत्म हो जाती है।''
वहीं इससे पहले पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर वेलेंटाइन डे पर अपनी 'पत्नी' के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी थी। पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके साथ जिस लड़की को देखा गया, वो अभिनेत्री और मॉडल निधि तापड़िया थीं।
लेकिन बाद में उन्होंनें पोस्ट को डिलीट कर दिया और स्पष्टीकरण जारी किया कि "कोई मेरी तस्वीरों को एडिट कर रहा है, सभी टैग्स को अनदेखा करें।

ईशान किशन - अदिति हुंडिया
ईशान प्रणव कुमार पाण्डेय किशन ने साल 2016 में विश्व कप के लिए भारत अंडर -19 का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री ली थी। वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वहीं अदिति हुंडिया के साथ ईशान किशन का अफेयर को लेकर चर्चाएं गर्म होने लगी थीं। अदिति 2107 में मिस इंडिया पेजेंट में पार्ट ले चुकी हैं, उन्होंने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का ताज पहनाया गया था। दोनों की डेटिंग की खबरों पर इंस्टाग्राम ने भी पुष्टी कर दी थी, जब एक स्टोरी को शेयर किया गया गया था जिस पर "I am so proud of you baby". लिख कर ईशान के गेम का एक शॉट स्टोरी में शेयर किया गया था।

केएल राहुल- अथिया शेट्टी
कन्नूर लोकेश राहुल, जो इंडियन क्रिकेट टीम के उप कप्तान रह चुके हैं और अभी IPL 2023 में लखनऊ टीम के कैप्टन भी हैं। केएल राहुल सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी कई सालों तक एक दूसरे के साथ डेट करते रहें और इस साल उन्होंने पारिवारिक समारोह करके शादी कर ली। साल 2019 में दोनों के रोमांस की बात सुनाई पड़ी था। लेकिन बाद में दोनों ओपनली एक दूसरे के साथ देखे जाने लगे थे, साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड करते थे।

ऋषभ पंत- ईशा नेगी
ऋषभ पंत को इंडियन क्रिकेट टीम के बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। कुछ ही महीनों पहले उनका एक भीषण कार एक्सिडेंट हुआ है, जिसमें उनकी जान बच गई, और पंत अभी भी अपनी लगी चोटों से उबर रहे हैं। उनकी लव लाइफ की बात करें तो ईशा नेगी को डेट कर रहे है। ईशा पेशे से एक एंटरप्रेन्योर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। लेकिन उनको ऋषभ पंत के एक्सिटेंड के बाद ट्रोल किया गया, जब ईशा ने ऋषभ पंत के एक्सिटेंट को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर नहीं किया था। लेकिन खबरों की माने तो ऋषभ पंत की फैमली के साथ कॉन्टेक्ट में थी, उनको पंत के कार हादसे की वजह से सदमा भी लगा था।
Image Courtesy - Instagram and Pinterest



Click it and Unblock the Notifications











