Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद की हील्स हाथों में थामी, जेंटलमैन बन दिखाई रिश्ते की अहमियत
एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान से काफी साल पहले ही तलाक हो चुका है। लेकिन आज भी दोनों मिलते हैं, घूमते हैं, शादी में ना होते हुए भी दोस्ती का रिश्ता कायम है। लेकिन ऋतिक रोशन और सुजेन खान के रास्ते अलग हो चुके हैं। वहीं ऋतिक रोशन के सफर में साथ देने के लिए प्यार की बारिश करने वाली की एंट्री हो चुकी है है और वो है सबा आजाद। सबा आजाद एक आर्टिस्ट हैं और अभी वो ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड भी है जिसकी पुष्टी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के वक्त ऋतिक रोशन कर चुके हैं।

ऋतिक ने दिखा दिया वो कितने जैंटलमैन हैं
इसी दौरान ऋतिक ने कुछ ऐसा किया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। ऋतिक को सभी एक बेहतरीन इंसान होने का खिताब दे रहे हैं, क्योंकि उन्होंने वो कर दिखाया है जो कॉमनली लोग नहीं करते हैं। भले ही मर्द अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से कहें की वो उससे बहुत प्यार करता है, लेकिन एक मोमेंट पर आकर उसकी मर्दानगी उसको वो काम करने से रोक देती है। लेकिन ऋतिक ने इन सब को पीछे करके एक जेंटलमैन जैसा बिहेव किया और ये दिखाया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से कितनी मोहब्बत करते हैं।
सबा आजाद की हील्स को ऋतिक ने अपने हाथों में पकड़ा
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर ऋतिक रौशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे थे। जहां पर सबा आजाद के पैरों में हील्स की वजह से दर्द हो रहा था, जिससे उन्होंने अपनी हील्स उतार दी थीं, लेकिन उनकी हील्स को ऋतिक ने अपने हाथों में पकड़ रखा था, जिससे सबा को किसी तरह की परेशानी ना हो। सोशल मीडिया पर ऋतिक रौशन की हील्स हाथ में लिए हुए वाली फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में सबा फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ खड़ी होकर तस्वीर क्लिक करवा रहीं है, वहीं दूसरी ओर ऋतिक किसी दूसरे से बात करते हुए सबा की हील्स को अपने हाथों में पकड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने शेयर की फोटो
ये वायरल तस्वीर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने सबा के द्वारा पहनी गई ड्रेस के बारें में बता रहे हैं, लेकिन फोटो में दिखाई पड़ रहे ऋतिक और उनके हाथ में सबा की हील्स को पूरी दुनिया ने देख लिया और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
शाहरूख खान और रणवीर सिंह भी कर चुकें है अपनी लेडी लव के लिए ऐसा
ऋतिक से पहले शाहरूख खान और रणवीर सिंह भी अपनी मोहब्बत के लिए ऐसा कर चुके है। ये जग जाहिर है कि दोनों ही अपनी चाहत को कितनी शिद्दत से मोहब्बत करते हैं। शाहरूख ने एक इवेंट में गौरी खान की साड़ी का पल्लू पकड़ लिया था,जिससे उनको चलने में परेशानी ना हों, वहीं रणवीर सिंह ने भी दीपिका की सैंडिल को हाथ में ले लिया। दोनों की ही तस्वीरे काफी वायरल हुई थीं, साथ काफी सराही भी गई थी। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद शाहरूख खान रिलेशनशिप गोल्स बनाते रहते हैं, साथ ही दुनिया को भी पता चलता है कि उनकी मोहब्बत कितनी गहरी है।
Image Courtesy- https://www.instagram.com/hrithikroshan/
instagram.com/amitaggarwalofficial/



Click it and Unblock the Notifications











