Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कैसे जानें आपका बॉयफ्रेंड सिर्फ कर रहा है आपको इस्तेमाल
आप दिन रात ख्यालों में अपने पार्टनर के साथ बिताए वक़्त को याद करती हैं और उनके साथ हुई प्यार और तकरार को दोबारा जीती हैं। आपको लगता है कि यही आपका मिस्टर राइट है जिसके बारे में ही सोचकर आप उत्साहित हो जाती हैं। आपको ये लगने लगता है कि अब आपके पास ऐसा शख्स है जिसे आप अपना कह सकती हैं।
लेकिन जैसे जैसे आप रिश्ते में आगे बढ़ती हैं आपको चीज़ें ठीक नहीं लगती हैं। आपको ये महसूस होने लगता है कि आप दोनों का रिश्ता दूसरों जैसा नहीं है। ये अंदर ही अंदर आपको खाने लगता है, आपकी अंतरात्मा इस स्थिति को स्वीकार नहीं कर पाती है। ऐसे में आपको लगता है की इस स्थिति की असल जड़ तक पहुंचना चाहिए।

आपने कई लोगों से सुना होगा कि रिलेशनशिप में उनका इस्तेमाल किया गया लेकिन आपने खुद के लिए कभी ये बात नहीं सोची होगी। आप कभी इस बारे में सोच ही नहीं सकती कि आपका बॉयफ्रेंड आपका इस्तेमाल कर सकता है। वो आपका पार्टनर है और आप उनसे हमेशा अपने लिए प्यार और सम्मान की उम्मीद रखते हैं।
बहरहाल, आपको ये बात जानकर थोड़ा अजीब लगेगा कि ज़्यादातर मौकों पर महिलाएं इस बात से अंजान रहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उनका इस्तेमाल कर रहा है। अगर आपको इस बात का हल्का सा भी अंदेशा हो कि वो किसी भी तरह से आपका सिर्फ फायदा उठा रहा है और ये रिश्ता सिर्फ दिखावा है तो उनकी हरकतों पर गौर करना शुरू कर दें।
हम यहां एक लिस्ट लेकर आए हैं अगर इनमें से कुछ बातें आपके बॉयफ्रेंड के व्यवहार के साथ मेल खाती हैं तो इसकी संभावना बढ़ जाती है कि वो आपका इस्तेमाल कर रहा है।

1. वो आपसे कभी भी कमिटमेंट की बात नहीं करता है
वो आपको कभी अपने रिलेशनशिप के भविष्य को लेकर कोई आश्वासन नहीं देता है। वो ऐसे जताने की कोशिश करता है कि आप दोनों का रिश्ता कुछ समय के लिए ही है।

2. वो बेडरूम में सिर्फ अपनी ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान देता है
वो बेडरूम में कभी भी आपको खुश करने के लिए प्रयास नहीं करता है। वो सिर्फ अपनी सेक्सुअल ज़रूरतों का ख्याल रखता है। वो इस मामले में काफी मतलबी बन जाता है।

3. वो लड़कियों को इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है
उसकी प्रतिष्ठा के बारे में जानें। अगर आप जानती हैं कि इसका कैरक्टर पूर्व में लड़कियों को इस्तेमाल करने का रहा है तो इस बात की संभावना है कि वो आपके साथ भी ऐसा करे।

4. वो आर्थिक रूप से आप पर ही निर्भर है
वो आर्थिक तौर पर कभी भी अपने आप को स्वतंत्र नहीं दिखाता है। ये इस बात का इशारा है कि वो आपको अपने बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उसे जब भी पैसों की ज़रूरत होती है वो आपको अपना एटीएम समझ कर पैसे मांग लेता है।

5. उसे आपकी सोच और फीलिंग्स की परवाह ही नहीं है
वो कभी आपके विचार या फिर आप जो महसूस करती हैं उसे जानने में दिलचस्पी नहीं लेता है। वो कभी इसकी गहराई में नहीं जाता है। आप जो असल में हैं उसे जानने में उसे कोई रूचि नहीं है। ये संकेत है कि वो आपको इंसान नहीं एक सामान की तरह देखता है।

6. वो कभी अपने दोस्तों या परिवार से नहीं मिलवाता है
वो कभी अपनी जान पहचान के लोगों से आपकी मुलाक़ात नहीं करवाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके दिमाग में आप सिर्फ एक वस्तु की तरह हैं जो कुछ समय के लिए बस साथ है।

7. वो अभी भी दूसरी लड़कियों के साथ फ़्लर्ट करता है
वो आपके साथ ईमानदार नहीं है। वो आपको वो सुरक्षा और सिक्योरिटी नहीं देता है जो आपको अपने रिश्ते में चाहिए। उसकी आंखें अभी भी दूसरी लड़कियों की तरफ उठती हैं और उसने खुद को दूसरों के लिए उपलब्ध करा रखा है।

8. आपके साथ रिश्ते में वो निरंतर नहीं है
वो आपके साथ निरंतरता नहीं दिखाता है। वो अपने मन मुताबिक काम करता है। वो आपके साथ तभी अच्छा व्यवहार करता है जब उसका मन करता है। वो आपको ऐसी कोई वजह ही नहीं देता है जिसके बल पर आप उन पर निर्भर हो जाएं।

9. आपको अंदर से ये महसूस होता है कि किसी चीज़ की कमी है
मन की आवाज़ एक ऐसी चीज़ है जो इन दिनों कहीं खोती जा रही है। आपको अपनी गट फीलिंग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए बल्कि उसे सुनें। ये आपकी रक्षा करने का काम करती है। अगर आपको खुद से ऐसा महसूस होता है कि किसी चीज़ की कमी है तो इसका मतलब है रिश्ते में कुछ गड़बड़ है।



Click it and Unblock the Notifications











