Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Recover After Divorce: डिवॉर्स के बाद खुद को टूटने और दुख पर काबू पाने के लिए ये 5 एडवाइज करें फॉलो
एक शादी का टूटना दो लोगों की लाइफ को एक ऐसे दो राहें पर आकर खत्म कर देता है, जहां पर आकर ये समझना मुश्किल हो जाता है कि ऐसे हुआ क्यों, मेरी गलती क्या थी, ये मेरे साथ क्यों होना था। इन सारे सवालों के साथ आप अपनी लाइफ को समेट लेती हैं। शादी के टूटने के दर्द को सिर्फ वही समझ सकता है तो शादी के बंधन में बंधा हो। ये एक ऐसी स्थिति होती है जहां आप अपने आप को सिर्फ दुख में पाते हैं। लेकिन आप को इस बात को भी समझना होगा कि आपकी शादी टूटने का कारण क्या था। अगर कारण आपसे संबधित है और उस कंडीशन से निकलना बेहतर था तो ये आपके लिए अच्छा है। भले ही गलती किसकी थी लेकिन अंत में सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती है। परिवार, समाज सबके सवालों के जवाब आपको देने पड़ते हैं। वहीं सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है अगर आपके बच्चे हैं तो उसकी परवरिश, उनकी देखभाल।

इस बात की सिर्फ कल्पना कर सकते हैं कि सालों वक्त तक चली शादी का टूट जाने से कैसे महसूस होता होता होगा। आप अपने इस दर्द को लेकर कब तक बैठ सकती हैं। आप पछतावे में न डूबे रहें। हम यहां आपको कुछ एजवाइज कर रहे हैं, जिससे आप डिवोर्स के दर्द से उबर सकती हैं और अपनी लाइफ की नई शुरूआत कर सकती हैं-

अपने आज को स्वीकार करें-
अब जो हो चुका उसे भूलने में ही भलाई है। अब आपको अपनी एक नई जिंदगी की शुरूआत करनी होगी। इसके लिए आपको बहुत सारी हिम्मत और ताकत की जरूरत है। इसलिए अपनी ताकत को उन बारें में सोंच कर खराब ना करें जो बीत चुका है। लेकिन जब आप इस कंडीशन को स्वीकार कर लेंगे तो आपकी लाइफ अद्भुत तरीके से बदलनी शुरू हो जाएगी। इस जर्नी में आपको खुद के लिए सॉफ्ट रहना होगा।

अपने खास लोगों का सपोर्ट पाएं
अपने इमोशन्स को को काबू करने के लिए और प्रभावी तरीके सीखने के लिए सपोर्ट मिलना जरूरी है। आपको सपोर्ट करने के लिए आपका परिवार हमेशा खड़ा है, और वो खास लोग जो आपकी चिंता करते हैं।

भूल चुके सपनों पर से धूल की गर्त साफ करें-
आप अब अपने उन सपनों के बारें में सोंचे जिसको आपकी हकीकत में पूरा करना था। शादी, फिर परिवार, कई तरह की समस्योओं के चलते आपने उसको एक डब्बे में डाल दिया था। लेकिन अब वापस उसे निकालने का वक्त है और उसे पूरे करने का। अगर वो कोई जॉब या फिर स्टारअप या फिर कुछ ऐसा है जिससे आप अपने और अपने बच्चों का भविष्य सुधार सकती हैं तो उसे पूरी मेहनत के साथ शुरू कर दें।

एक्सरसाइज करना शुरू करें
किसी भी तरह की परेशानी, टेंशन में वर्कआउट काफी मददगार साबित होते हैं। ये आपके शरीर में भरी भावनाओं को संसाधित करते हैं। आपकी फिजिकल एनर्जी, स्टेटिक एनर्जी फ्री करने में मदद करेगी जिससे आप नई संभावनाओं के लिए खुल सकेंगे। अपना मन पसंद गाना सुने। आप दुनिया के टॉप पर खुद को महसूस करें। डेली रोजाना 20 मिनट भी अगर आप टहले तो ये आपकी में कई बदलाव ला सकती है।

जिनसे आप प्यार करते हैं उनके साथ वक्त बिताएं
आप अपने भाई-बहनों, खास लोगों अपने बच्चों दोस्तों के साथ क्वालिटी फैमली टाइम बिताएं। आप एक ग्रुप में शामिल हो सकते है, नये दोस्त बनाएं, घूमने जाएं। सबसे अहम है खुद से प्यार करना बंद ना करेंं।



Click it and Unblock the Notifications











