Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सही जीवनसाथी की कैसे करें पहचान? संत प्रेमानंद जी से जानें कौन बनेगा आपका सच्चा हमसफर
How To Choose Right Life Partner: विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि आत्मा से आत्मा का मिलन है। यह जीवन भर साथ निभाने वाली एक साझेदारी है, जहां प्रेम, समझदारी और धर्म का गहरा संबंध होता है। लेकिन अक्सर लोग बाहरी आकर्षण या सामाजिक दबाव में आकर ऐसा निर्णय ले बैठते हैं, जिससे बाद में पछताना पड़ता है। इसका नतीजा होता है मुस्कान-सौरभ केस, राजा रघुवंशी-सोनम केस, इसके अलावा ऐसे भी केस सामने आए हैं जिनमें पतियों ने पत्नी के साथ अत्याचार किए। इसलिए शादी के बंधन में बंधने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि सही पति और पत्नी की पहचान कैसे करें।
संत प्रेमानंद जी महाराज, जो संत मार्ग और भक्ति के महान उपदेशक माने जाते हैं, उन्होंने इस विषय पर अत्यंत गहन और व्यावहारिक बातें बताई हैं। उनके अनुसार, जीवनसाथी वही सही होता है जो न केवल आपके साथ खड़ा रहे, बल्कि आपको आध्यात्मिक रूप से भी ऊपर उठाए। आइए, जानते हैं कि शादी से पहले क्या बातें समझनी चाहिए और किन सवालों से सही जीवनसाथी की पहचान की जा सकती है।

शादी के लिए सही जीवनसाथी कैसे चुनें?
किसी ने संत प्रेमानंद महाराज से प्रश्न किया कि शादी के लिए सही पति की पहचान कैसे करें ताकि गृहस्थ जीवन सुखी, संतुलित और अच्छे से चले। इस प्रश्न का महाराज जी ने इतना सुंदर जवाब दिया कि हर कोई खुश हो गया। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि सबसे पहले तो भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि मुझे पवित्र और संयमी जीवनसाथी मिले। दरअसल आजकल व्यभिचारी बच्चे और बच्चियां सब हो रहे हैं।
कब होगी अच्छे पति की कामना?
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अच्छे पति के मिलने की कामना तब पूरी होगी जब आप खुद पवित्र होंगे। आप सुशील हों और सज्जन हों तो ही पवित्र पति की कामना करनी चाहिए। आप खुद अपवित्र हों और पवित्र पति की कामना करें तो ऐसा तो असंभव है। महाराज जी ने कहा कि सीता माता गौरी माता का पूजन करती थीं और प्रार्थना करती थीं कि उन्हें उनके लिए योग्य वर मिले। जब सीता माता को रामजी के दर्शन हुए तो वो गौरी मां की पूजा करने गई तो उन्होंने कहा जाओ तुम्हे वैसा वर मिल गया है जैसी तुमने कामना की थी।
भगवान शिव की करें आराधना
महाराज जी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना करने से भी सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। इसलिए सोमवार का व्रत रखना चाहिए, मां गौरी की उपासना करनी चाहिए और भगवान से कहना चाहिए कि उन्हें सुंदर वर मिले। सब भगवान की सृष्टि में हैं तो जब आप भगवान की पूजा करेंगे तो वो प्रसन्न होकर अपनी सृष्टि में से आपके लिए कहीं न कहीं से अच्छा जीवनसाथी चुन ही लेंगे।
शादी से पहले पूछे जाने वाले सवाल
संत प्रेमानंद जी कहते हैं कि शादी से पहले कुछ अहम सवालों पर खुलकर बात करना जरूरी है। इससे दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं। जैसे- आपकी आध्यात्मिक सोच क्या है? आपका जीवन लक्ष्य क्या है? क्या वो केवल भौतिक सुखों की ओर है या आत्मिक विकास भी चाहता है? आपको क्रोध कैसे आता है? उसे कैसे संभालते हैं? अगर शादी से पहले ही इन सवालों को पूछ लिया जाए तो इससे व्यक्ति के स्वभाव का सही आकलन हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











