Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ससुराल वालों के साथ रिश्तों में आ रही हैं खटास, तो इस तरह संभाले बिगड़ते हुए रिश्ते
how to build relationship with your Your In-Laws : बच्चन परिवार इन दिनों पारिवारिक क्लेश को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अटकले लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते बच्चन परिवार से ठीक नहीं हैं? इस बीच खबरें तो ये भी आ रही है कि बिग-बी ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इससे पहले तक ऐश्वर्या राय की इमेज एक संस्कारी बहू के तौर पर देखी जाती रही है। लेकिन कुछ समय से बच्चन परिवार की खटपट की खबरे सामने आने से फैंस भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं।
ससुराल और बहु के बीच क्लेश की खबरे कोई नहीं है। हर सामान्य परिवार में ऐसी स्थितियां अक्सर देखने को मिलती है।

वैसे हर लड़की चाहती है कि जिस परिवार में उसकी शादी हो रही है, वहां न केवल सास के साथ उसके अच्छे संबंध हों बल्कि देवर और ननद के साथ भी उसकी अच्छी बनें। यही एक वजह भी है कि सुसराल वालों के साथ बेहतर अंडरस्टैडिंग बनाने के लिए वह हर संभव कोशिश करती है। हां, वो बात अलग है कि कभी-कभार लाख कोशिशों के बाद भी अपने साथी के परिवार वालों का दिल जीतना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपकी अपने ससुराल वालों से नहीं बन रही है, तो इसकी वजह से न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते पर असर पड़ता है बल्कि इससे आपकी सोशल लाइफ भी इफेक्ट होती है। अगर आपके और आपके ससुराल में अनबन चल रही हैं, तो जानिए कैसे आप स्थितियां बेहतर कर सकती हैं।
शालीन व्यवहार रखें
अपने व्यवहार में सौम्यता लाएं। ससुराल में हर किसी को सम्मान दें। अगर उनके बुरे बर्ताव करने के बाद भी आप पूरे परिवार के साथ सलीके से पेश आती हैं, तो यह आपके शालीनता का परिचय देता है। कोशिश करें कि सास-ससुर की हर बात को दिल से ना लगाएं। अगर वो आपको कुछ कह दें, तो उन्हें सामने से जवाब न दें।

कम्युनिकेशन बेहतर बनाएं
अगर आपको लग रहा है कि आपके ससुराल वालों के साथ आपका रिलेशन बिगड़ रहा है, तो अपने पार्टनर को बताएं।
वहीं अगर आपके पार्टनर को पता होगा कि ससुराल वालों के साथ आपके रिश्ते कैसे हैं, तो वो आपको कुछ सॉल्यूशन देकर आपकी इमेज बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
बड़ों से सलाह लें
छोटे-छोटे कामों में बड़ों की सलाह लें। उन्हें अच्छा लगेगा साथ ही उन्हें पता चलेगा कि आपके मन में उनके लिए कितना सम्मान है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत बार ससुराल वालो के नज़रिए से भी चीजों को समझने का प्रयास करना पड़ता है। इससे दोनों के बीच रिश्ते बेहतर भी होंगे।
नेगेटिव लोगों से बनाएं दूरी
अगर कोई ऐसा रिश्तेदार है जो बार-बार भड़काने वाला काम कर रहा है, तो उससे खुद से ही मेलजोल कम करने की कोशिश करें। क्योंकि अक्सर ऐसा देखने को मिलेगा कि ऐसे मामलों में रिश्तेदारों का दखल जितना ज्यादा होता है समस्या उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपनी जिंदगी से अलग करना हमेशा फायदेमंद साबित होता है।



Click it and Unblock the Notifications











