Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लड़कियों से बात करने से लगता है डर तो लड़के अपना कॉन्फिडेंस इन तरीकों से बूस्ट करें
आप चाहें खुद को कितना ही डूड समझते हो लेकिन लड़कियों से बात करते वक्त आप के मुंह से एक शब्द भी निकलता है। लड़की के सामने होते ही आपका कॉन्फिडेंस गोते खाने लग जाता है। लेकिन लड़कियों को कॉन्फिडेंस के साथ भरे हुए लड़के बहुत पसंद होते हैं। भले ही आप देखने में बहुत सिंपल हो, अगर आपके अंदर भरपूर कॉन्फिडेंस है तो लड़कियां आप पर फिदा हो जाती है।

यहां पर हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको आप अपनाकर लड़कियों के सामने फुल कॉन्फिडेंस के साथ बात कर सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर उनके साथ डेट पर भी जा सकते हैं और उनका दिल जीतने में भी कामयाब हो सकते हैं।

अपने आउटफिट और हेयरस्टाइल पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट ना करें
अगर अपनी क्रश के साथ बात करना है और आपको डर लग रहा है कि कहीं वो आपको रिजेक्ट ना कर दे, वो आपको पसंद ना करें तो एक बात याद रखें, कि आपको अपने ड्रेस और हेयरस्टाइल के साथ किसी तरह की एक्सपेरिमेंट नहीं करना है। आप जैसे हैं वैसे ही बहुत अच्छे हैं। अगर आप बार-बार अपने आउटफिट और हेयरस्टाइल को देखते जाएंगे तो आप अपना कॉन्फिडेंस भी लूज कर देंगे। आप बस अच्छे से तैयार हो जाएं, साफ और आयरन किये कपड़े कैरी करें। क्योंकि लड़कियों आपके कपड़ों और हेयरस्टाइल से नहीं बल्कि आपके आत्मविश्वास और सादगी पर फिदा होती है।

लड़को के बात करने का अंदाज लड़कियों को भाता है
ये काफी मैटर करता है कि आप बातचीत कैसे करते हैं। कई बार आप देखने में काफी स्मार्ट और हैंडसम लगते हैं और लड़की भी आपकी ओर देखती हैं, लेकिन जैसे ही आप मुंह खोलते हैं आपकी असलियत सामने आ जाती है और लड़की भाग खड़ी होती है। लड़कियों को पान-मसाला खाने वाले लड़के तो बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। जो मुंह में मसाला भर कर बात करते हैं। अश्लील भाषा का यूज करने वाले लड़को से लड़कियां दूर ही रहती हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती है जिनका बातचीत करने का लहजा काफी सॉफ्ट और मर्दानगी से भरा होता है। ऐसे लड़कों के साथ लड़की अच्छा वक्त बिताना चाहेगी।

खुद को रद्दी का टोकरा ना समझें
ये आपके अंदर कॉन्फिडेस की कमी को दिखाता है जब आप खुद को दूसरो से नीचा और खराब समझने लगते हैं। ईश्वर की बनाई हर चीज सुंदर है, उसने आपको भी सुंदर ही बनाया है बस आपको खुद से प्यार करने की जरूरत है। आप जैसे गोरे या फिर काले हों अगर आपका मन सुंदर है तो स्किन टोन से फर्क नहीं पड़ता है। आपका अच्छा इंसान होगा ही काफी है। जब किसी लड़की को आप पसंद आ जाते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप दिखने में कैसे हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खुद को साफ सुथरा रखना भी काफी अहम है। ऐसा भी ना करे कि अपने आप को मैला कुचैला बनाए रखें और सोंचे की लड़की आपकी इनर ब्यूटी से प्यार करेगी।



Click it and Unblock the Notifications











