Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
7वीं क्लास से प्रीति पर था अश्विन का क्रश, CSK ने दोनों को मिलवाया और शुरु हुई Love Story
Ravichandran Ashwin Love Story: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा मैच के ड्रा होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। संन्यास लेते वक्त वह काफी इमोशनल नजर आए। अपने शानदार करियर के बाद, अश्विन ने क्रिकेट से अलविदा लेने का यह बड़ा फैसला लिया। रविचंद्रन अश्विन का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन उनकी पत्नी प्रीति नारायण हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। वह अक्सर स्टेडियम में अपने पति और टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं।
जितना शानदार उनका क्रिकेट करियर रहा, उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी लव स्टोरी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी, जो आज एक मजबूत और प्यार भरे रिश्ते में बदल गई।

स्कूल क्रश थी प्रीति
एक कार्यक्रम में प्रीति ने बताया था कि रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायण एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जहां अश्विन को पहली नजर में ही प्रीति से प्यार हो गया था। स्कूल में सभी को पता था कि अश्विन का प्रीति पर क्रश था, लेकिन वह अपना प्यार इजहार नहीं कर पाए। बाद में अश्विन को क्रिकेट के कारण स्कूल बदलना पड़ा, लेकिन वह प्रीति से मिलने का बहाना ढूंढते रहते थे।
7वीं क्लास में मिले थे पहली बार
अश्विन और प्रीति 7वीं क्लास में मिले थे। जहां अश्विन का प्रीति पर क्रश था, वहीं प्रीति भी मन ही मन उन्हें पसंद करने लगी थीं। स्कूल और फिर कॉलेज के बाद, अश्विन का ध्यान पूरी तरह क्रिकेट पर लग गया, जबकि प्रीति एक इवेंट कंपनी में काम करने लगी थीं। इस दौरान जब भी दोनों को समय मिलता, वह एक-दूसरे से मिल लेते थे, लेकिन तब तक अश्विन ने प्रीति को प्रपोज नहीं किया था।
10 साल बाद कही दिल की बात
अश्विन और प्रीति अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए थे। अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स में मौका मिला, जबकि प्रीति सीएसके के लिए सोशल मीडिया हैंडल संभाल रही थीं। एक सीएसके इवेंट में अचानक मुलाकात हुई, और इस बार अश्विन ने दिल की बात कहने का मन बना लिया। उन्होंने 10 साल की दोस्ती के बाद प्रीति से प्यार का इजहार किया।
2013 में की शादी
स्कूल की दोस्ती और प्यार के बाद अश्विन ने 2013 में प्रीति से शादी कर ली। प्रीति ने शादी के बाद बताया कि उनकी और अश्विन की बीच अभी भी दोस्ती वाला प्यार है। दोनों एक-दूसरे से खूब लड़ते भी हैं और साथ ही ढेर सारा प्यार भी करते हैं। प्रीति और अश्विन दो बेटियों के माता-पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी आखिरा का जन्म 2015 में हुआ था, जबकि छोटी बेटी का नाम अध्या है। प्रीति अक्सर अपनी बेटियों के साथ अश्विन का मैच देखने क्रिकेट स्टेडियम में आती रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications











