Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Birthday Special: पत्नी की सहेली से हुआ प्यार, कुछ ऐसी है म्यूजिशियन हिमेश रेशमिया की लव स्टोरी
Himesh Reshammiya Birthday: बॉलीवुड के म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले हिमेश रेशमिया न सिर्फ अपनी नाक से गाने वाली खास आवाज के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। सिंगिंग के साथ ही हिमेश ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया लेकिन वो कमाल न दिख सके जिसकी उम्मीद थी। उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर खबरों में बनी रहती है। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और शादी कर ली उस महिला से जो उनकी पत्नी की करीबी दोस्त थीं। हम बात कर रहे हैं सोनिया कपूर की जिसके प्यार में सिंगर दीवाने हो गए थे।
ये लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जिसमें प्यार, समाज की बंदिशें और आखिर में प्यार की जीत सब कुछ है। आज हिमेश रेशमिया का बर्थडे है और उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। चलिए फिर जन्मदिन पर हिमेश और सोनिया कपूर की लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं।

पहली शादी और पारिवारिक जीवन
हिमेश रेशमिया की पहली शादी कोमल रेशमिया से साल 1995 में हुई थी जो उनके करियर के शुरुआती दौर से उनके साथ थीं। दोनों का एक बेटा 'स्वयं' भी है। लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद, समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगी और आखिरकार साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। उनका 22 साल का रिश्ता टूट गया जिसकी उस समय काफी चर्चा रही। इस तलाक के पीछे की वजह कोमल की बेस्ट फ्रेंड सोनिया कपूर बताई गईं।
प्यार की नई शुरुआत सोनिया कपूर के साथ
कोमल रेशमिया के साथ शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी लेकिन फिर हिमेश की लाइफ में सोनिया की एंट्री हुई जिसके बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया। सोनिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और कोमल रेशमिया की करीबी सहेली भी थीं। कहा जाता है कि सोनिया और हिमेश की मुलाकात दोस्ती से शुरू हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। 2006 में हिमेश और सोनिया एक दूसरे को डेट करने लगे।
2018 में हिमेश और सोनिया ने शादी कर ली
कोमल से तलाक के कुछ समय बाद ही यानी 2018 में हिमेश ने सोनिया से शादी कर ली। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल थे।
शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।



Click it and Unblock the Notifications











