Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kajari Teej 2025 Wishes For Husband : कजरी तीज पर पति पर लुटाएं प्यार, भेजें ये खास शुभकामनाएं
Kajari Teej Wishes For Husband : कजरी तीज का पर्व हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में यह तीज बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई जाती है। कजरी तीज को सातुड़ी तीज भी कहा जाता है, और इस दिन महिलाएं सत्तू का सेवन करके व्रत तोड़ती हैं।
इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं, श्रृंगार करती हैं, गीत-संगीत और मेहंदी के रंगों से सजती-संवरती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। 6 अगस्त 2025 को कजरी तीज के अवसर पर, आप भी अपने जीवनसाथी को प्यार, अपनापन और आशीर्वाद से भरे संदेश भेजकर इस रिश्ते में नई मिठास घोल सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खूबसूरत और भावनात्मक कजरी तीज विशेज़ और इंस्टा कैप्शन्स लेकर आए हैं।

Happy Kajari Teej Wishes For Husband in Hindi
1. सावन की फुहारों में जब भीगी धरती महके,
वैसे ही तुझसे जुड़ी हर याद मेरे दिल को महकाती है...
हैप्पी कजरी तीज!
2.कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकृति के रंगों से सजी इस तीज पर आपके जीवन में खुशियों की बहार हो!
3. भगवान शिव और माता पार्वती आपको भरपूर आशीर्वाद दें।
कजरी तीज की शुभकामनाएं!
4. मैं हर तीज पर व्रत रखूं,
बस तू हर बार मेरी मांग का सिंदूर बना रहे,
यही दुआ है मेरी!
कजरी तीज की शुभकामनाएं डियर पतिदेव।
5. मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे कजरी तीज।
6. प्यार, उमंग और कजरी तीज का खास एहसास,
हमारी तरफ से मुबारक हो आपको
प्यार का पर्व कजरी तीज का त्यौहार!
हैप्पी कजरी तीज!
7. शिव जी की कृपा होगी,
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब कजरी तीज का त्यौहार।
कजरी तीज की शुभकामनाएं पतिदेव!
8. व्रत रखा है मैंने,
बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ -
हो लंबी उम्र तुम्हारी,
हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ!
हैप्पी कजरी तीज डियर!
9. तू साथ है तो हर मौसम, हर पर्व, हर दिन खास है...
कजरी तीज पर बस तुझे ही चाहती हूं हर जन्म में!
10. कजरी तीज का व्रत मेरे प्यार की गहराई का प्रतीक है...
तुम मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत हरियाली हो!
11. चंदन की खुशबू,
बादलों की फुहार,
आपको मुबारक हो
कजरी तीज का त्यौहार डियर हसबैंड।
12. सुख-दुख में हम-तुम हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं, सातों जन्म पति-पत्नी बन आएंगे।
हैप्पी कजरी तीज माय लविंग हस्बैंड!
13. सावन की हर फुहार में बस तुम्हारा ही नाम है,
हैप्पी कजरी तीज, मेरे हमसफ़र।
14. इस जन्म ही नहीं, हर जन्म में तुम ही मेरी पहली और आख़िरी चाह हो।
हैप्पी कजरी तीज, पतिदेव!
Kajari Teej Insta Captions For Husband in Hindi
- कजरी तीज पर दुआ है, हमारा साथ यूं ही बना रहे।
- मेरे जीवन की हरियाली हो आप, तीज मुबारक हो।
-तेरे नाम की मेंहदी, हर तीज को खास बना दे।
- कजरी तीज पर दुआ है, प्यार यूं ही बना रहे।
- हर तीज पर तेरा साथ मिले, यही दुआ है रब से।
- साजन के संग कजरी तीज की ढेरों बधाई।
- कजरी तीज पर तेरा साथ ही सबसे खास है।
- मेरी दुनिया हो तुम, तीज पर दुआएं सिर्फ तुम्हारे लिए।
- सोलह श्रृंगार कर सजूं आज, सिर्फ तुम्हारे लिए।
- कजरी तीज की खुशियां तेरे नाम करती हूं।



Click it and Unblock the Notifications











