Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hariyali Teej Wishes For Husband: हरियाली तीज पर पतिदेव को इन स्पेशल प्यार भरे मैसेज से दें शुभकामनाएं
Hariyali Teej 2025 Wishes For Husband : हरियाली तीज का पर्व हिंदू महिलाओं के लिए प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह त्यौहार खासतौर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं हरे परिधान पहनकर, झूला झूलकर और श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
गीत-संगीत, मेहंदी और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाएं इस पर्व की रौनक बढ़ा देती हैं। 27 जुलाई को हरियाली तीज के मौके पर आप भी अपने पतिदेव को प्यार और अपनापन जताने के लिए खूबसूरत और भावनात्मक संदेश भेज सकती हैं। ये संदेश आपके रिश्ते में नई मिठास घोल देंगे।

Happy Hariyali Teej Wishes For Husband in Hindi
1. सावन की फुहारों में जब भीगी धरती महके,
वैसे ही तुझसे जुड़ी हर याद मेरे दिल को महकाती है...
हैप्पी हरियाली तीज!
2. हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकृति के रंगों से सजी इस तीज पर आपके जीवन में खुशियों की बहार हो!
3. भगवान शिव और देवी पार्वती आपको भरपूर आशीर्वाद दें।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं.
4. मैं हर तीज पर व्रत रखूं,
बस तू हर बार मेरी मांग का सिंदूर बना रहे,
यही दुआ है मेरी!"!
हरियाली तीज की शुभकामनाएं डियर पतिदेव
5. मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाये तीज के हरियाले गीत
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज
6. प्यार, उमंग और हरियाली तीज का खास एहसास
हमारी तरफ से मुबारक हो आपको
प्यार का पर्व हरियाली तीज का त्यौहार !
हैप्पी हरियाली तीज !
7. शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्यौहार
हरियाली तीज की शुभकामनाएं पतिदेव!

8. व्रत रखा है मैंने
बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ
हो लंबी उम्र तुम्हारी
हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ!
हैप्पी हरियाली तीज डियर!
9. तू साथ है तो हर मौसम, हर पर्व, हर दिन खास है...
हरियाली तीज पर बस तुझे ही चाहती हूं हर जन्म में!

10. हरियाली तीज का व्रत मेरे प्यार की गहराई का प्रतीक है...
तुम मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत हरियाली हो!"
11. चंदन की खुशबू
बादलों की फुहार
आप को मुबारक हो
हरियाली तीज का त्यौहार डियर हसबैंड
12. सुख-दुख में हम-तुम हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म पति-पत्नी बन आएंगे।
हैप्पी हरियाली तीज माय लविंग हस्बैंड!
13. सावन की हर फुहार में बस तुम्हारा ही नाम है,
हैप्पी हरियाली तीज, मेरे हमसफ़र
14. इस जन्म ही नहीं, हर जन्म में तुम ही मेरी पहली और आख़िरी चाह हो।
हैप्पी हरियाली तीज, पतिदेव!
Hariyali Teej Insta Captions For Husband in Hindi
1. हरियाली तीज पर दुआ है, हमारा साथ यूं ही बना रहे
2. मेरे जीवन की हरियाली हो आप, तीज मुबारक हो
3. तेरे नाम की मेंहदी, हर तीज को खास बना दे
4. हरियाली तीज पर दुआ है, प्यार यूं ही बना रहे
5. हर तीज पर तेरा साथ मिले, यही दुआ है रब से
6. साजन के संग हरियाली तीज की ढेरों बधाई
7. हरियाली तीज पर तेरा साथ ही सबसे खास है
8. मेरी दुनिया हो तुम, तीज पर दुआएं सिर्फ तुम्हारे लिए
9. सोलह श्रृंगार कर सजूं आज, सिर्फ तुम्हारे लिए
10. हरियाली तीज की खुशियां तेरे नाम करती हूं



Click it and Unblock the Notifications











