Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Birthday Wishes for Daughter: बिटियां के जन्मदिन के मौके पर इन प्यार भरे संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं
Happy Birthday Wishes for Daughter: बेटियां घर की जान होती हैं और किसी भी परिवार में सबसे लाडली होती हैं। चाहे वे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाएँ अपने माता पिता के लिए वे छोटी बच्ची ही रहती हैं। बेटियों के आँखों से एक आंसू निकलना घर पर सबको परेशान कर देता है और उनकी एक मुस्कान भर से सभी के दिलों में सुकून भर देता है।
उनका जन्मदिन घर में ख़ास उत्सव का मौका होता है। बेटियों को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट के साथ साथ खुबसूरत सन्देश देना भी ख़ास होता है। पेश है बेटियों को हैप्पी बर्थडे विश करने के लिए कुछ बेहतरीन सन्देश -
Happy Birthday Wishes for Daughter in Hindi

1.
तुम्हारी हर राह हो आसान,
हर राह पर खुशियां हों हजार,
हर दिन तुम्हारा खूबसूरत हो.
ऐसे ही तुम्हारा पूरा जीवन हो।
हैप्पी बर्थडे बिटिया!
2.
तेरी खुशियों को थोड़ा विस्तार दे सकूं
सबसे ज़्यादा तुझे प्यार दे सकें
है ख्वाहिश मेरी तेरे जन्मदिन पर बिटिया
जैसा तू चाहे तुझे वैसा संसार दे सकें !
हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी !

3.
खुशियों की तू चाबी है
अपने मन की रानी है
तेरे होने से खुशहाल है घर अपना
दुआ है, पूरा हो तेरा हर सपना !
Happy Birthday Beti !
Happy Birthday Messages and Quotes for Daughter in Hindi

4.
आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है
इसलिए नहीं कि आज तुम्हारा जन्मदिन है
बल्कि इसलिए कि आज वह दिन है
जब मैंने पहली बार अपनी परी को देखा था !
जन्मदिन की बधाई बेटी !

5.
जिस दिन तुमने जन्म लिया
मेरे जीवन धन्य सा हुआ,
तुमको बेटी के रूप में पाकर,
महक उठा मेरा आंगन
हैप्पी बर्थडे माय बेबी गर्ल!
6.
तुम्हारे जैसी बेटी किस्मत से है मिलती,
जिसे मिल जाए उसकी दुनिया है खिलती।
हैप्पी बर्थडे बेटी!
7.
बेटी तुम हमेशा ऐसे ही मुस्कुराना,
आसमां के पंछियों की तरह चहचहाना,
इस खास दिन तुम्हारी ख्वाहिश पूरी हो जाए,
ईश्वर करे तुम्हें बिन मांगे ही खुशियां मिल जाए।
बेटी को जन्मदिन की बधाई!
Happy Birthday Status and Post for Daughter in Hindi

8.
तुम हो पापा की सबसे लाडली
नटखट सी गुड़िया और राजदुलारी
इस खास दिन पर पापा की है दुआ
पूरे हो तुम्हारे सपने और सारी आरजू !
Happy Birthday Daughter !
8.
सारे सपने पूरे हो बिटिया रानी तुम्हारे,
दुआ है कि तुम सदा मुस्कराती रहो,
कभी अधूरे न रहें अरमान तुम्हारे।
बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
9.
घर की रोशनी तुम
दिलों की धड़कन तुम
हमारा सुकून तुम
परिवार की जान तुम।
जन्मदिन मुबारक प्यारी बेटी !
10.
तुम्हारे इंतजार में न जाने कितने पलों को है गुजारा ,
तुम बेटी बनकर आ गई, तो हो गया सारा जहां हमारा।
बेटी को जन्मदिन की बधाई!
11.
तुम्हारा जन्मदिन यादगार बन जाए,
कामयाबी की नई मिसाल बन जाए,
हर जन्मदिन पर मिले खुशियां इतनी,
गम की न बात हो न कभी पास आ पाए।
हैप्पी बर्थडे बेटी!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











