Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Friendship Day 2025: दोस्ती क्यों है जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत? जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी
Friendship Day 2025 Special: हर इंसान की जिंदगी में दोस्त होते ही हैं, बिना इनके जीवन अधूरा है। जब हमारे पहले कदम स्कूल में पड़ते हैं तभी से दोस्त बनने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ये रिश्ते खून के तो नहीं होते लेकिन दिल के जरूर होते हैं, और दोस्ती सभी के लिए खास होती है। दोस्त की परिभाषा बताई जाए तो ये वो इंसान होता है जो बिना शर्त साथ निभाता है... परेशानी के समय सबसे पहले हाथ थामता है। चाहे कॉलेज की मस्ती हो या लाइफ के सबसे मुश्किल दौर दोस्त ही वो हाथ होते हैं जो हमेशा थामे रहते हैं।
इन्हीं अनमोल रिश्तों को मनाने और सेलिब्रेट करने के लिए हर साल Friendship Day मनाया जाता है। ये सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उन हजारों पलों की याद है जो आपने अपने दोस्तों के साथ जिए हैं। तो चलिए फिर जानते हैं इस खूबसूरत दिन का इतिहास और महत्व।

फ्रेंडशिप डे कब मनाते हैं?
फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ये वो दिन है जो दोस्त की दोस्ती और अनमोल यारी को सेलिब्रेट करने का होता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 दिन रविवार को पड़ रहा है। हर दोस्त के लिए ये दिन खास होता है।

फ्रेंडशिप डे का इतिहास
अब ये जान लेते हैं कि फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत कब से हुई। पता हो कि इस खास दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले 1930 में अमेरिका से हुई थी। इस दिन को शुरू करने का श्रेय जाता है Joyce Hall को, जो Hallmark cards कंपनी के संस्थापक थे। उन्होंने ये दिन खासतौर पर अपने दोस्तों को कार्ड भेजकर भावनाएं जाहिर करने के लिए चुना। इसके बाद 1958 में पैराग्वे ने आधिकारिक रूप से 30 जुलाई को International Friendship Day के रूप में मान्यता दी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2011 में 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया। भारत में यह दिन युवाओं में खासा लोकप्रिय है और हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती के जश्न के रूप में मनाया जाता है

कैसे मनाते हैं फ्रेंडशिप डे?
इस खास दिन को मनाने का हर किसी का अपना अंदाज होता है। फ्रेंडशिप के दिन दोस्त अपने दोस्त की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड्स बांधते हैं और अपनी दोस्ती का इजहार करते हैं। दोस्त सोशल मीडिया पर Throwback पोस्ट्स और मेमोरी शेयर करते हैं और अपने दोस्तों के लिए गिफ्ट्स लेते हैं और गेट-टुगेदर पार्टी रखते हैं। दिन को खास बनाने के लिए फोटो क्लिक करते हैं जो याद के रूप में खास होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











