Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Father's Day: पिता-बेटी के स्ट्रॉन्ग रिलेशन पर बनी है ये फिल्में, मजबूत बॉन्डिंग के लिए जरुर देखें साथ
पापा-बेटी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे अनोखा और मजबूत माना जाता है। हर बेटी अपने पापा से सबसे ज्यादा करीब होती हैं। अक्सर ये देखा जाता है कि बेटी के सामने आप उसके पिता की बिल्कुल भी बुराई नहीं कर सकते हैं, और पिता अपनी बेटी को सबसे ज्यादा सपोर्ट करते हैं।
बॉलीवुड में भी पापा-बेटी के मजबूत रिश्ते को लेकर ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं। यह सच है कि फिल्मे कहीं न कहीं हमारी रियल लाइफ से जुड़ी हुई होती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मे लेकर आए हैं, जो आप अपने पापा के साथ जरूर देंखे।

पापा-बेटी के अनोखे रिश्ते को दिखाती बॉलीवुड फिल्मे
1. फिल्म- अंग्रेजी मीडियम
इरफान खान और राधिका माधन की अंग्रेजी मीडियम फिल्म एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द केंद्रित है जो लंदन के एक मशहूर यूनिवर्सिटी में अपनी बेटी के लिए सीट रिजर्व करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। हालांकि, उसे रास्ते में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जो उसकी बेटी के साथ उसके रिश्ते को खराब कर देता है। लेकिन एक पिता अपनी बेटी की खुशी के लिए किस हद तक जा सकता है इस फिल्म में साफ तौर पर यह दर्शाया गया है।
2. फिल्म- पीकू
इस फिल्म में एक मेहनती बेटी के रूप में दीपिका पादुकोण और हाइपोकॉन्ड्रियाक पिता के रूप में अमिताभ बच्चन को दिखाया गया है। पीकू एक ऐसी फिल्म है जो आपको समान मात्रा में हंसाएंगी और रुलाएंगी भी। जहां पिता-बेटी की जोड़ी आपस में झगड़ती है और एक दूसरे के नखरे झेलती है, वहीं यह भी साफ नजर आता है कि दुनिया में केवल दो ही लोग हैं जो एक-दूसरे को समझते हैं और उनका समर्थन करते हैं।
3. फिल्म- दंगल
महावीर सिंह फोगट यानि आमिर खान एक पूर्व पहलवान है जो अपनी बेटियों, गीता और बबीता को पहलवानों के रूप में पालना चाहता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पिता एक सख्त टास्कमास्टर की भूमिका निभाते हैं जो अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
4. फिल्म- चीनी कम
34 साल की नीना (तब्बू) को 64 साल के बुद्धदेव (अमिताभ बच्चन) से प्यार हो जाता है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन नीना के पिता ओमप्रकाश (परेश रावल) इस चीज के बिल्कुल खिलाफ होते हैं। ओमप्रकाश बुद्धदेव से छोटे हैं और इसलिए, इस कपल को अपना आशीर्वाद देने से मना कर देते हैं। यह एक मजेदार फिल्म है जो एक ऐसी बेटी पर केंद्रित है जो अपने पिता को अपनी पसंद का सम्मान करने देने की कोशिश करती है।
5. फिल्म- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
रियल लाइफ में पापा और बेटी ने इस फिल्म में भी एक पिता और बेटी का रोल अदा किया है। अनिल कपूर और सोनम कपूर आहूजा, इस फिल्म में बलबीर और स्वीटी चौधरी के रूप में नजर आए। हालांकि यह एक रोमांटिक फिल्म है, लेकिन इसमें फोकस स्वीटी पर उसके रूढ़िवादी परिवार से बाहर आने पर है।
6. फिल्म- गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल हिंदी में एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है जो 2020 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म के शुरुआत में गुंजन सक्सेना अपने भाई अंशुमन से सुनती है कि "लड़कियां पायलट नहीं बनती हैं; वे कुक बन सकती है। पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में एक ऐसे पिता का रोल अदा किया है जिसने अपनी बेटी को अपने मन के करियर को चुनने की ना सिर्फ इजाजत दी है, बल्कि अपनी बेटी का हर कदम पर साथ दिया और मोटिवेट किया है।



Click it and Unblock the Notifications











