Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Exclusive: रिश्ता कट हुआ तो काटा केक! डिवोर्स को इस अंदाज में सेलिब्रेट कर फेमस हुआ ये शख्स
Kerala Man's Viral Divorce Celebration With Parents: चाहे कितने भी उतार चढ़ाव आएं, दुःख दर्द आएं लेकिन जिंदगी जीना नहीं छोड़ना चाहिए और इसी को कहते हैं जिन्दादिली। डिवोर्स मिलने के बाद गम के समंदर डूबे उदास चेहरे वाले लोगों को तो आपने देखा होगा लेकिन डिवोर्स के बाद केक कटिंग करके सेलेब्रेट करने वाले इंसान से आज हम आपको मिलाते हैं।
जी हाँ, केरल के इन महाशय ने अपनी पत्नी से तलाक मिलने के बाद इसको सेलेब्रेट किया वो भी अपने माता पिता के साथ बीच पर केक कटिंग करके। इन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इनको ट्रोल भी कर रहे हैं। आइये जानते हैं कौन है ये।

केरल के कोल्लम में एक समुद्र किनारे एक शहर है माय्नाड। यहां के रहने वाले सज्जाद ने हाल फिलहाल में ही अपनी पत्नी से तलाक लिया। तलाक मिलने के बाद बजाय दुखी होने या गम में डूबने के सज्जाद ने फैसला किया कि इसको सेलेब्रेट किया जाए। फिर क्या था वो अपने मम्मी पापा के साथ पहुंच गए तन्नी बीच और वहीं पर एक छोटे से सेलेब्रेशन के तहत इन्होंने केक काटा।

इस डिवोर्स केक कटिंग सेलेब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक दूसरे को केक खिलाते समय सज्जाद बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उनका पोजिटिव व्यवहार और चेहरे पर चमक लोगों को हैरान कर रहा है। जल्द ही ये वीडियो वायरल हो गया और लोग अपने सही गलत के फैसले देने लगे और सज्जाद का ट्रोल करने लगे।

मजे की बात ये है कि सज्जाद पर इस ट्रोलिंग का जरा सा भी असर नहीं हो रहा और वो बिलकुल बेपरवाह होकर मजे ले रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि ट्रोलिंग से आप परेशान नहीं हो रहे तो उनका जवाब आपको हैरान कर देगा। सज्जाद कहते हैं कि अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपके ऊपर कुत्ते भौंकने लगे तो आप क्या करेंगे? रुक के उसे पत्थर मारेंगे तो आप लेट हो जायेंगे। इसलिए मैं ट्रोलिंग की परवाह नहीं करता और मैं वो करता हूं जो मुझे करने को मन करता है।
सज्जाद के इस डिवोर्स सेलेब्रेशन के बाद से एक मुद्दा चर्चा में आ गया है कि डिवोर्स जिंदगी का अंत नहीं है। जिंदगी इसके बाद भी चलती ही है इसलिए रुक कर गम में ना डूबें बल्कि इसको सेलेब्रेट करके आगे बढें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











