Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
भाई दूज के दिन कपल्स फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं या नहीं? जानें पति-पत्नी के लिए क्या है नियम
Bhai Dooj rules for husband and wife: आज 23 अक्टूबर दिन वीरवार को भाई दूज का पर्व मनाया गया है। ये पर्व प्रेम, स्नेह और पवित्र रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन के घर जाता है और तिलक करवाता है। वहीं इस दिन पर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस दिन पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनाना उचित है या धर्मशास्त्रों के अनुसार वर्जित माना गया है?
धर्मग्रंथों और पुराणों के अनुसार, भाई दूज का दिन पवित्रता और संयम का प्रतीक है। यह दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दर्शाता है। अगर आपका भी यही सवाल है तो आइए जान लेते हैं कि इस दिन पति-पत्नी को लेकर क्या नियम बनाए गए हैं।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज?
भाई दूज हिंदू धर्म का एक पवित्र और स्नेह से भरा पर्व है, जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह को समर्पित है। दीपावली के दो दिन बाद आने वाला यह त्योहार उस पवित्र बंधन का प्रतीक है, जिसमें बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर भोजन किया था, तभी से यह पर्व "यम द्वितीया" या "भाई द्वितीया" के रूप में मनाया जाने लगा।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई को दीर्घायु और पापों से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है। यही कारण है कि भाई दूज न केवल प्रेम और अपनापन बढ़ाने का अवसर है, बल्कि पारिवारिक संबंधों की गहराई को महसूस करने का भी पर्व है।
क्या भाई दूज पर पति-पत्नी संभोग कर सकते हैं?
बहुत से लोगों का सवाल होता है कि क्या भाईदूज के दिन पति-पत्नी संभोग कर सकते हैं? मान्यता के अनुसार, इस दिन को ब्रह्मचर्य व्रत और सात्विक आचरण का दिन माना गया है। ऐसे में इस खास दिन पर पति-पत्नी को संयम रखने और शारीरिक संबंध न बनाने के लिए कहा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











