Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Avika Gor बनेंगी बींदणी? होने वाले दूल्हे राजा को 5 साल से डेट कर रही हैं एक्ट्रेस
Avika Gor Engagement: टीवी की मशहूर 'बालिका वधू' आनंदी यानी अविका गौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई शो नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है। जी हां आनंदी अब किसी की बींदणी बनने वाली हैं। अविका ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सगाई कर ली है।
सोशल मीडिया पर अविका और मिलिंद की सगाई की खबर वायरल हो गई है जिससे अविका को चाहने वाले लड़कों का तो दिल पक्का टूट गया है। आइए जान लेते हैं कि अविका के होने वाले दूल्हे राजा क्या करते हैं?
अविका और मिलिंद ने की सीक्रेट सगाई
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने अपने प्यार के रिश्ते पर सगाई की मोहर लगा ली है। जी हां, दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है और अब उनकी सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अविका ने 27 साल की उम्र में जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है।

5 साल से कर रहे थे डेट
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी एक दूसरे को 5 साल से डेट कर रहे थे। जी हां दोनों एक इवेंट में साल 2020 में एक दूसरे से मिले थे। पहले दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे पर दिल हार बैठे और प्यार के बंधन में पड़ गए। अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर अविका बहुत खुश हैं। अविका ने अपनी सगाई पर लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है और मिलिंग ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।
क्या करते हैं मिलिंद चंदवानी?
मिलिंद चंदवानी एक सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। वो NGO कैंप डायरीज के फाउंडर भी हैं, जो वंचित बच्चों के लिए स्किल-आधारित शिक्षा प्रदान करता है मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA किया है। मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत Infosys में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की थी। बता दें कि अविका के होने वाले दूल्हे राजा साल 2019 में MTV के हिट शो रोडीज के रियल हीरो रह चुके हैं।
इस रियलिटी शो में संग नजर आएंगे अविका-मिलिंद
अविका के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि मिलिंद और अविका जल्द ही नए रियलिटी शो 'Pati Patni Aur Panga' में दिखाई देंगे। उनकी केमिस्ट्री और असली जीवन की झलक मिलेगी देखने को मिलेगी जो लोगों को काफी एंटरटेन करेगी।



Click it and Unblock the Notifications











