Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Anti-Valentine Week 2024: शुरू हुआ एंटी-वैलेंटाइन वीक, प्यार के बाद अब तकरार की बारी
Anti-Valentine Week 2024 List: फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है। जब हवा में बसंती हवा के साथ मोहब्बत की फिजा भी घुल जाती है। इस महीने में एक सप्ताह तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है और फिर वैलेंटाइन डे के साथ अपने प्यार को अलग मकाम तक पहुंचाया जाता है। प्यार करने वाले कपल्स पूरे साल वैलेंटाइन डे का इंतजार करते हैं।
मगर रुकिए! प्यार का ये सप्ताह सिर्फ वैलेंटाइन डे के साथ ही खत्म नहीं हो जाता है। इसके बाद कपल्स मनाते हैं एंटी-वैलेंटाइन वीक। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। अगर पार्टनर के साथ बात नहीं बन पायी, तकरार हो गया, या फिर किसी ने आपका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया है या फिर आपको प्यार में धोखा मिला है तो इस बार मनाएं एंटी-वैलेंटाइन वीक। जानते हैं एंटी-वैलेंटाइन वीक 2024 कब से शुरू है और इस पूरे हफ्ते में कौन कौन से खास दिन मनाए जायेंगे।

एंटी-वैलेंटाइन वीक 2024 कैलेंडर (Anti-Valentine Week 2024 Calendar)
स्लैप डे: 15 फरवरी
किक डे: 16 फरवरी
परफ्यूम डे: 17 फरवरी
फ्लर्ट डे 18: फरवरी
कन्फेशन डे: 19 फरवरी
मिसिंग डे: 20 फरवरी
ब्रेकअप डे: 21 फरवरी
स्लैप डे: (Slap Day)
एंटी-वैलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया जाता है स्लैप डे। यदि कपल एक दूसरे से खुश नहीं है या किसी बात को लेकर उनके मन में खलिश पैदा हो गयी है तो स्लैप डे के साथ वो अपना गुस्सा बाहर निकाल सकते हैं। वैसे इसमें ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सिर्फ एक प्रतीक के तौर पर दिन मनाया जाता है।
किक डे: (Kick Day)
16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है। इस दिन आपको अपने पार्टनर को किक न मारें बल्कि उन वजह को अपनी लाइफ से किक मारकर बाहर निकालें जो आपको मेंटली परेशान करती हैं। अपनी जिंदगी से हर वो बुरी चीज को बाहर करने का फैसला ले लें जिससे आपका तनाव बढ़ता हो।

परफ्यूम डे: (Perfume Day)
हर साल 17 फरवरी का दिन परफ्यूम डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जो कपल्स एक दूसरे से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं वो भेंट में सामने वाले को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं।
फ्लर्ट डे: (Flirt Day)
18 फरवरी की तारीख लोग फ्लर्ट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन वो अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकलते हैं और लाइफ में किसी नए शख्स को मौका देने के लिए खुद को तैयार करते हैं। इस दिन लोग फ्लर्ट करके किसी के साथ अपने नए रिश्ते की शुरुआत पर ध्यान देते हैं।
कन्फेशन डे: (Confession Day)
एंटी-वैलेंटाइन वीक में पांचवां दिन यानी 19 फरवरी कन्फेशन डे के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन आपको अपनी गलतियों को स्वीकार करने का मौका देता है। इंसान कभी अपने आप से झूठ नहीं बोल सकता है और न ही खुद को धोखा दे सकता है। वो कितना सही है और कितना गलत, ये खुद जानता है। इस दिन आपको अपने दिल में छिपी हर बात को बयां करनी चाहिए।
मिसिंग डे: (Missing Day)
एंटी-वैलेंटाइन वीक का मतलब सिर्फ तकरार ही नहीं है। यदि आपका पार्टनर आपसे दूर है या वो आपसे नाराज है तो आप उन्हें एहसास कराएं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। आप उन सुखद पलों की याद उन्हें भेज सकते हैं जो आप दोनों ने साथ में बिताएं हैं।
ब्रेकअप डे: (Breakup Day)
एंटी-वैलेंटाइन का आखिरी दिन ब्रेकअप डे के तौर पर मनाया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता है तो इस दिन आप अपने रिश्ते का 'दी एंड' कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर से सहमति के साथ ब्रेकअप कर सकते हैं और जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











