Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सोनम रघुवंशी की तरह आपका पार्टनर तो नहीं है बेवफा? ऐसे पहचानें रेड फ्लैग्स
Red Flags in Relationships : सोनम रघुवंशी केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एक नई-नवेली दुल्हन ने प्यार का नाटक कर पति की जान ले ली। 11 मई को शादी और 6 दिन बाद ही इंदौर से शिलॉन्ग हनीमून के बहाने जाकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या, ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और पेशेवर किलर्स की मदद से ये खौफनाक साजिश रची।
सोनम रघुवंशी जैसा मामला एक चेतावनी है कि रिश्तों में आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। प्यार में ईमानदारी जरूरी है, लेकिन अगर आपके पार्टनर के व्यवहार में लगातार बदलाव दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते सच्चाई को पहचानना ही समझदारी है।
आज जब रिश्तों में धोखा आम होता जा रहा है, ऐसे में हर किसी को जानना जरूरी है कि कैसे पहचानें वो रेड फ्लैग्स जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है।

1. फोन और सोशल मीडिया को लेकर प्राइवेसी में बदलाव
अगर आपका पार्टनर पहले खुलकर फोन इस्तेमाल करता था, लेकिन अब हर समय फोन पासवर्ड से लॉक रहने लगा है, स्क्रीन छुपाकर बात करता है या कॉल आने पर तुरंत कमरे से बाहर चला जाता है, तो ये संदेह का बड़ा कारण हो सकता है। खासकर अगर वो आपको कभी भी अपना फोन देखने नहीं देता या सोशल मीडिया पर छुप-छुपकर एक्टिव रहता है, तो सतर्क हो जाएं।
2. अचानक समय की कमी और बहाने
शुरुआत में जो हर वक्त आपके साथ रहना चाहता था, वो अब अक्सर "मीटिंग", "काम का प्रेशर" या "दोस्तों के साथ आउटिंग" का बहाना बनाने लगे, तो यह एक संकेत हो सकता है कि वो किसी और को वक्त दे रहा है। खासकर अगर ये पैटर्न बार-बार दोहराया जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें।
3. भावनात्मक दूरी
रिश्तों की खूबसूरती आपसी जुड़ाव में होती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर अब आपके इमोशन्स में दिलचस्पी नहीं ले रहा, छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है या आपसे बातचीत से बचता है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि उसका दिल अब कहीं और है।
4. लुक और स्टाइल में अचानक बदलाव
अगर आपका पार्टनर अचानक से अपने पहनावे, परफ्यूम या फिटनेस को लेकर अत्यधिक सजग हो गया है और यह बदलाव आपके लिए नहीं बल्कि किसी 'अनजान' की वजह से हो सकता है, तो सावधान हो जाइए। यह अक्सर नए अफेयर की ओर इशारा करता है।
5. झूठ बोलना और बातों में गड़बड़
अगर वो छोटी-छोटी बातों में झूठ बोलता है, पहले कही बात को बार-बार बदलता है या 'कहां थे' जैसे सवालों पर चिढ़ जाता है, तो यह भरोसे की डोर टूटने की शुरुआत हो सकती है।

ऐसे में क्या करें?
खुलकर बातचीत करें: बिना झगड़े या आरोप लगाए, अपनी चिंता साझा करें।
शक के बजाय सबूत पर भरोसा करें: सिर्फ शक के आधार पर रिश्ते में दरार न डालें, लेकिन संकेतों को भी नजरअंदाज न करें।
स्वाभिमान न खोएं: अगर रिश्ता एकतरफा हो गया है, तो खुद को तकलीफ न दें। अपने आत्मसम्मान को सबसे पहले रखें।
प्रोफेशनल काउंसलिंग लें: कभी-कभी तीसरे पक्ष की मदद से स्थिति साफ हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











