Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अपने प्यार का इज़हार करें रोज डे मना कर
गुलाब एक ऐसा फूल है जो शांति, पवित्रता, प्यार और रोमांस का प्रतिनिधित्व करता है। गुलाब के फूल का अधिक इस्तेमाल लोग अपनी दिल की भावनों को व्यक्त करने के लिए करते हैं। चाहे वह हमारी मां, पिता, बहन, भाई, दोस्त या प्रेमी, प्रेमिका ही क्यों न हों, गुलाब एक सबसे अच्छा जरिया है अपनी दिल की बात को जुबां तक लाने का।
गुलाब न केवल हमारे ही देश में बल्कि दुनिया भर के हर देश में खासा लोकप्रिय फूल है। गुलाब के कई रंग होते हैं, जैसे लाल, सफेद, गुलाबी, पीला, नारंगी, लाल और सफेद आदि। गुलाब के हर रंग के पीछे एक अलग अर्थ छुपा होता है।
वेलेंटाइन पर क्या गिफ्ट दें अपने लवर को
हर देश की तरह हमारे देश में भी गुलाब का दिन यानी की रोज़ डे मनाया जाने लगा है। पहले इस दिन की कोई खास पहचान नहीं हुआ करती थी पर धीरे-धीरे यह दिन हर प्यार करने वालों के बीच में लोकप्रिय हो गया। प्यार पहले भी होता था, प्यार आज भी होता है। मगर प्यार करने और प्यार का इज़हार करने का ढंग बदल चुका है। कई लोग मानते हैं कि रोज़ डे केवल प्रेमी और प्रेमिका के लिए ही होता है पर कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने हर रिश्ते को गुलाब की ताज़गी से भर देना चाहते हैं।
सुंदरता ही नहीं सेहत का भी खजाना है गुलाब
अगर आप भी किसी पुराने दोस्त या परिवार के सदस्य को अपना प्यार दिखाना चाहते हैं तो उन्हें अपने रिश्ते के अनुसार गुलाब दें क्योंकि हर गुलाब के रंग के पीछे एक विशिष्ट संबंध या अर्थ छुपा होता है। तो आइये चलिए जानते हैं कि गुलाब के रंगो के पीछे आखिर क्या केमेस्ट्री छुपी हुई है।

लाल गुलाब
यह रंग प्रेम का प्रतीक होता है। अगर आप अपने प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें अपना प्यार दर्शाना चाहते हैं तो उन्हें लाल गुलाब दीजिए। हां एक खास बात, कोई जरुरी नहीं है कि लाल रंग का गुलाब केवल प्रेमी और प्रेमिका को ही दिया जाना चाहिए। आप चाहें तो लाल गुलाब अपनी मां या दादी को भी दे सकते हैं।

पीला गुलाब
पीला रंग यानी दोस्ती का प्रतीक, अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं या फिर अपने किसी पुराने दोस्त को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उसे पीला गुलाब दें।

सफेद गुलाब
सफेद, जैसा की नाम से ही जाहिर होता है कि यह शांति और सुकून का प्रतीक है। इस रंग के गुलाब को आप अपने परिवार वाले, पुराने मित्र, प्रिय अध्यापकों या बूढ़े-बुजुर्गों को देकर उनकी शांति और सुकून की कामना कर सकते हैं।

गुलाबी गुलाब
अब बात करते हैं गुलाबी रंग के गुलाब की, यह रंग आभार प्रकट करने के लिए माना जाता है। अगर आप कई दिनों से अपने किसी मित्र या पड़ोसी अदि को अपनी मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाह रहे थे तो इससे अच्छा दिन तो और कोई हो ही नहीं सकता।

अपने प्यार का इज़हार करें रोज डे मना कर
तो देर किस बात की है दोस्तों, ले आइये अपने मन पसंद का गुलाब और कह दीजिए अपने दिल कि बात को उस हर एक इंसान से जिसने आपके जीवन को गुलाब की तरह महका दिया हो। यकीन मानिए यह कीमती मौका आपको आज के बाद फिर अगले साल ही मिलेगा, तो देर मत कीजिए।



Click it and Unblock the Notifications











