Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मशरूम चीज सैंडविच
Veg
oi-Staff
मशरूम चीज सैंडविच आपके बच्चे को भूख से राहत दिला सकता है! आप भी अगर ऑफिस जातें हैं और अकेले ही रहते हैं, तो आप इसे अपने नाश्ते में बना सकते हैं। मशरूम चीज सैंडविच काफी कैलोरी से भरा होता है लेकिन स्वाद में सबसे जुदा होता है। इसे बनाने में आपको किसी भी प्रकार का झंझट नहीं करना पडेग। मशरूम की सब्जी अगर रात में बनाई है और उसमें से कुछ मशरूम बिना पकाए हुए बच गए हों, तो आप इस सैंडविच को बना सकते हैं। बच्चों को उनके लंच में तरह तरह के सैंडविच दें, जिससे उनका खाने में मन लगा रहे। जरुर बनाएं मशरूम बटर मसाला

कितनेः 3
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
- सैंडविच ब्रेडः 6 स्लाइस
- प्याजः2
- बटन मशरूमः 150 ग्राम
- गार्लिक चीज स्पे्रडः 3 चम्मच
- चीजः 1 कप घिसी हुई
- धनिया पत्तीः 2 चम्मच
- काली मिर्च पावडरः स्वादअनुसार
- बटरः 5 चम्मच
- तेलः 1 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- सबसे पहले सभी ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाएं और किनारे रखें!
- अब एक पैन में 1 चम्मच बटर और तेल गरम करें! फिर उसमें बारीक कटी प्याज डाल कर हल्का गुलाबी करें!
- जब प्याज पक जाए तब इसमें कटे हुए मशरूम डालें और मिनट भर चलाएं!
- जब मशरूम पैन में पानी छोडने लगे तब इसमें काली मिर्च पावडर और नमक डालें!
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सूख जाए! अब इसे आंच से उतार कर पैन में घिसी चीज, कटी हरी धनिया और गार्लिक चीज स्प्रेड मिक्स करें!
- अब बटर लगी हुई ब्र्रेड को पैन पर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें!
- अब इस ब्रेड पर मशरूम का मिश्रण रखें और सैंडविच को दूसरी ब्रेड लगा कर बंद कर के तेज आंच पर ग्रिल्ल कर लें!
- आपका मशरूम सैंडविच तैयार है, इसे टमैटो कैचप के साथ सर्व करें!
Comments
English summary
Yummy Mushroom Cheese Sandwich Recipe
Story first published: Tuesday, July 8, 2014, 9:40 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











