Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
वेजिटेबल सांभर: साउथ इंडियन डिश

लोंगो के लिये- 2-3
पकाने में समय- 15-20 मिनट
सामग्री-
तूअर दाल- ½ कप
प्याज- 2
गाजर- 2
ड्रमस्टिक- 1 लंबी डंडी
आलू- 2
बैगन- 1
टमाटर- 1
सरसों- 1 चम्मच
कडी़ पत्ता- 1 डंठल
सूखी लाल मिर्च- 2
इमली- 1 इंच
सांभर मसाला- 1 चम्मच
हींग- चुटकी भर
हींग- ½ चममच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
नमक
पानी
विधि-
दाल को धो लें और गरम पानी में 30 मिनट तक के लिये भिगो दें। अब प्रेशर कुकर में टमाटर छोड़ कर बाकी सारी सब्जियों को 2-4 सीटी आने तक पका लें और ठंडा कर लें। अब एक कटोरे में पानी डाल कर उसमें इमली भिगो दें। इसके पांच मिनट बाद उसमें से रस निचोड़े और एक कटोरी में कर के किनारे रख दें। एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें, कडी़ पत्ता, सरसों और हींग डालें। जब यह तड़कने लगे तब इसमें हींग, लाल मिर्च और प्याज डाल कर 1 मिनट तक पकाएं और गोल्डन ब्राउन रंग का कर लें। इसके बाद इसमें इमली का रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर और सांभर मसाला डालें। इसे मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें ठंडा की जा चुकी कटी हुई सब्जियां मिलाएं, जो कि उबल चुकी हों। जो सब्जियां ठीक से ना खली हों, उन्हें आप हल्का सा दबा दीजिये। अगर जरुरत हो तो पैन में थोडा सा पानी डाल दीजिये और गाढा होने तक पकाइये। सर्व करने से पहले सांभर को टेस्ट कर लीजिये। इसके बाद अगर आपको लगता है कि सांभर तीखा है तो उसमें इमली का रस और मिला दीजिये। लीजिये तैयार हो गया आपका सांभर, अब गैस बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications











