Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ढेर सारे पोषण से भरा जौ का सूप
Veg
oi-Staff
जौ एक ऐसी चीज़ है जो अक्सर घरों में प्रयोग नहीं की जाती। पर अगर आप इसके पौष्टिक गुणों के बारे में जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे। जौ में ढेर सारा प्रोटीन, आयरन और फाइबर होता है। यह खाने में भी काफी अच्छा होता है।
आज हम आपको जौ का सूप बनाना सिखाएंगे जो जिसमें मसूर की दाल भी डाली जाती है। इस सूप में आप अपनी इच्छा अनुसार सब्जियां भी मिक्स कर सकती हैं। फाइबर से भरा यह सूप वजन घटाने में भी काम आता है। आइये जानते हैं जौ का सूप कैसे बनाते हैं।

कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 2 कप जौ, 2 घंटे पानी में भिगोया हुआ
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच बारीक कटी लहसुन
- 1/4 कप बारीक कटा स्प्रिंग अनियन
- 1/4 कप बारी कटा गाजर
- 2 चम्मच साबुत मसूर दाल
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/4 कप कटे टमाटर
- 2 चम्मच बारीक कटी धनिया
- पिसी काली मिर्च- स्वादअनुसार
विधि -
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, फिर उसमें लहसुन और स्प्रिंग अनियन डाल कर मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड के लिये चलाएं।
- उसके बाद इसमें कटे गाजर, धुली मसूर दाल, जौ, नमक और 4½ कप पानी मिक्स कर के 5 सीटी तक पकाएं।
- जब यह पक जाए तब इसे निकाल कर एक नॉन स्टिक पैन में डाल दें।
- उसके बाद इसके साथ कटे टमाटर, कटी धनिया और पिसी काली मिर्च डालें।
- इसे उबालें और जब यह गाढा हो जाए तब इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
ढेर सारे पोषण से भरा जौ का सूप
Story first published: Saturday, March 19, 2016, 9:00 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











