Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
नाश्त में खाइये वेज चीज टोस्ट सैंडविच
Veg
oi-Staff
नाश्ता ऐसा होना चाहिये जिसे खा कर पेट कुछ समय तक भरा रहे। आज हम आपको बांबे स्टाइल वेजिटेबल चीज टोस्ट सैंडविच बनाना सिखाएंगे। इस सैंडविच में काफी सारी हरी सब्जियां पड़ती हैं जिससे यह सैंडविच काफी हेल्दी बन जाता है। आप इसमें इच्छा अनुसार ढेर सारी चीज डाल कर इसका आनंद उठा सकती हैं। यह चीज टोस्ट सैंडविच हमारे बच्चों को बहुत भाएगा। तो चलिये देखते हैं कि यह सैंडविच कैसे बनाया जाता है। बच्चों के लिये स्प्राउट्स सैंडविच

कितने- 3 से 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
हरी चटनी बनाने की विधि-
- ¾ कप धनिया पत्ती
- ¾ कप पुदीने की पत्ती
- ½ इंच अदरक कटी हुई
- 1 या 2 हरी मिर्च
- ½ चम्मच चाट मसाला
- काला नमक या सादा नमक
- हल्का सा पानी
- थोड़ा सा नींबू रस
सैंडविच बनाने के लिये सामग्री-
- 8 से 10 ब्राउन ब्रेड की स्लाइस
- 1 मध्यम आकार का टमाटर
- 1 मध्यम आकार का प्याज
- 1 छोटा खीरा
- 1 छोटी शिमला मिर्च
- 1 छोटा चुकंदर
- 1 उबला आलू
- ½ से ⅔ कप घिसी चीज
- बटर
- चाट मसाला
- नमक
चटनी बनाने की विधि-
- सभी सामग्रियों को मिक्सर में थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें। चटनी को गाढा बनाएं।
- फिर चटनी को किनारे रखें।
- आलू और चुकंदर को उबाल लें। उन्हें छील कर बारीक काट लें।
- प्याज, शिमला मिर्च और खीरे को धो कर बारीक काटें। अब टमाटर को भी बारीक काटें।
- इसी तरह हसे चीज को बारीक घिस लें।
टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि-
- ब्रेड की स्लाइस के किनारों को काट लें। उस पर बटर लगाएं। फिर ऊपर से चटनी फैलाएं।
- फिर कटे प्याज, टमाटर, आलू और शिमला मिर्च के बारीक स्लाइस रखें।
- ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नमक छिड़के।
- अब उस पर घिसी हुई चीज फैलाएं।
- अब सैंडविच को दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर करें और उसे सैंडविच मेकर में घी लगा कर सेंक लें।
- इसी तरह से बाकी सैंडविच तैयार करें और जब वह हो जाए तब इसे बची हुई पुदीने की चटनी के साथ ही सर्व करें।
Comments
English summary
veg cheese toast sandwich recipe
Story first published: Friday, September 12, 2014, 10:03 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











