Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सूक्तो (बंगाली व्यंजन)
सूक्तो, एक बड़ी ही टेस्टी और परंपरागत बंगाली डिश है जिसमें एक चुटकी शक्कर के साथ ढेर सारी सब्जियां और एक कसीली सब्जी जैसे करेला मिलाया जाता है।
Veg
oi-Staff
सूक्तो, एक बड़ी ही टेस्टी और परंपरागत बंगाली डिश है जिसमें एक चुटकी शक्कर के साथ ढेर सारी सब्जियां और एक कसीली सब्जी जैसे करेला मिलाया जाता है। बंगाली खाना तो मानिये कि सूक्तो के बिना बिल्कुल अधूरा सा है।
यदि आपको भी बंगाल के खाने से प्रेम है और आप कुछ वेजिटेरियन बनाना चाहती हैं, तो सूक्तो को मत भूलिये। आइये जानते हैं इसे बनाने की एक दम सरल विधि -

सूक्तो तैयार करने के लिए सामग्री:
- करेला: 100 ग्राम (कटा हुआ)
- आलू: 1 उबला और कटा
- बैंगन: 1 पीस, स्लाइस किया हुआ
- मूली: 1 पीस, स्लाइस की हुई
- कच्चा केला: 1 टुकड़ा (कटा हुआ)
- सेम: 50 ग्राम
- सहजन: 50 ग्राम, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ
- पंच फोरन: 1/2 चम्मच
- सरसों: 1/2 चम्मच
- सरसों के बीज का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
- घी / मक्खन: 1 बड़ा चम्मच
- तेल: 9 बड़े चम्मच
- उरद के दाल वाली मसाले वाली बड़ी : 50 ग्राम
- सूखी लाल मिर्च: 1 टुकड़ा
- तेज पत्ता : 1 टुकड़ा
- नमक स्वाद अनुसार
- चीनी: आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर: आधा चम्मच
- अदरक का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि -
- एक कढ़ाई में 4 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें बड़ियां डाल कर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- अब बड़ियों को निकाल कर अलग प्लेट में रख दें।
- फिर कढ़ाई में और तेल मिलाएं।
- उसके बाद करेला डाल कर फ्राई करें और जब वह ब्राउन हो जाए, तब उसे निकाल लें।
- फिर एक-एक कर के कढाई में केला, आलू, मूली, बैंगन, बींस, सेम, सहजन डालें। 3 मिनट के लिये चलाएं।
- ऊपर से नमक, शक्कर, हल्दी और अदरक पेस्ट डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें 4 कप पानी डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद कढाई को उतार दें और दूसरी कढाई या पैन चढा कर उसमें 1 चम्मच तेल या घी डालें।
- अब तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, पंच फोरन, राई डाल कर पकाएं।
- फिर इसमें सरसों का पेस्ट और फ्राई की बडियां और करेले मिलाएं।
- इन सब को सब्जी की कढाई में मिला कर तब तक उबालें जब तक कि यह गाढी ना हो जाए।
- फिर इसे आंच से उतारें और गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Sukto Recipe
Story first published: Wednesday, February 8, 2017, 15:15 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2017
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











