Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जीरा राइस के साथ खाएं कलौंजी वाली दाल
Veg
oi-Staff
दुपहर में अक्सर सभी के घरों में दाल चावल खाया जाता है क्योंकि इसके बिना भोजन मानों अधूरा सा है। दाल कई प्रकार की बना सकते हैं इसलिये आज हम आपको कलौंजी वाली दाल बनाना सिखाएंगे। यह कलौंजी वाली दाल मधुमेह रोगियों के लिये और डाइटिंग करने वाले लोगों के लिये बेस्ट मानी जाती है। कलौंजी वाली दाल बड़ी ही सिपंल तरीके से बनाई जाती है। इसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। आइये जानते हैं कलौंजी वाली दाल बनाने की विधि। READ: ऐसे बनाएं पंजाबी दाल तड़का
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- मसूर दाल- 1 कप
- टमाटर- 2
- लहसुन- 4-5
- हरी मिर्च- 2
- कलौंजी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 2 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ दाल, नमक और हल्दी डाल कर पका लीजिये।
- 2 सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और दाल निकाल लें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें कलौंजी डाल कर चलाएं।
- अब इसमें कटी हुई लहसुन डाल कर चलाएं।
- फिर कटी हरी मिर्च और टमाटर डालें। इसे तब तक फ्राइ करें जब तक कि यह गल ना जाए।
- फिर पकी हुई दाल डाल कर मिक्स करें।
- दाल को धीमा कर दें और 5 मिनट के बाद आंच बंद कर दें।
- फिर कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
- आपकी कलौंजी वाली दाल सर्व करने के लिये तैयार है
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes veg recipe north indian dish dals दाल वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
Simple Kalonji Wali Dal Recipe
Story first published: Friday, January 30, 2015, 11:35 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











