Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बिरयानी खाएं तो उसके साथ जरुर बनाएं ये शोरबा
यह बनाने में काफी आसान है और टेस्टी भी लगती है। यह बिरयानी शोरबना खाने में मसालेदार है और यह किसी भी अन्य सब्जी वाली ग्रेवी से टेस्ट में अलग लगती है।
Veg
oi-Staff
बिरयानी चाहे वेज हो या फिर नॉन वेज, आपको इसके साथ ग्रेवी चाहिये ही होती है। आज हम आपको पुलाव या बिरयानी के साथ खाए जाने वाले शोरबे की रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
ATM Limit is Rs.2000/- But Paytm Wallet is Unlimited! Get Upto 100% Cashback
यह बनाने में काफी आसान है और टेस्टी भी लगती है। यह बिरयानी शोरबना खाने में मसालेदार है और यह किसी भी अन्य सब्जी वाली ग्रेवी से टेस्ट में अलग लगती है।

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 चम्मच तेल
- 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा
- 2 मध्यम आकार के टमाटर
- 2 हरी मिर्च, बीच से कटी
- 3/4 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- नमक- जरुरत अनुसार
- 1/8 चम्मच हल्दी
- 3 चम्मच, ताजा नारियल
- मुठ्ठी भर पुदीने की पत्ती, बारीक कटा
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच बिरयानी मसाला पावडर
- 1 1/2 चम्मच ताजी दही
सूखे मसाले
- 1 तेज पत्ता
- 1 जायफल
- 2 हरी इलायची
- 3 लौंग
- 1 छोटी दालचीनी
- 1/2 चम्मच शाह जीरा
रेसिपी बनाने की विधि -
तैयारी -
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज और हरी मिर्च डाल कर गोल्डन ब्राउन भूनें।
- फिर उसमें घिसी अदरक और लहसुन पेस्ट डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद कटे टमाटर, नमक डाल कर पकाएं।
- फिर घिसा नारियल डाल कर 3 से 5 मिनट तक अच्छी खुशबू आने तक पकाएं।
- फिर इसे ठंडा कर के मिक्सी में थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें।
बिरयानी शोरबा बनाने की विधि-
- अब उसी पैन को दुबारा गरम करें, अगर तेल डालना हो तो डाल दें।
- उसके बाद इसमें सूखे मसाले डाल कर छौंके।
- फिर उसमें पुदीना डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें पिसा हुआ प्याज और टमाटर का पेस्ट डाल कर ऊपर से लाल मिर्च पावडर, हल्दी, मसाला पावडर और नमक मिलाएं।
- इसे तब तक हिलाएं जब तक कि सभी सामग्री मिक्स ना हो चुकी हो। इसमें थोड़ा और पानी डाल कर गाढा करें।
- जब यह उबलने लगे तब इसमें दही मिला कर 8 से 10 मिनट तक पकाएं।
- फिर इस शोरबे को आप बिरयानी या पुलाव के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
Read more about: curry recipes veg recipe north indian dish वेज रेसिपी करी रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary
shorba recipe for biryani
Story first published: Friday, November 11, 2016, 14:41 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











