Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वीडियो देख सींखे पंजाबी स्टाइल आलू मटर
अगर आप आज दोपहर के लिये कोई सिंपल सी सब्जी ढूंढ रही हैं, तो इस पंजाबी स्टाइल की आलू मटर को बनाना ना भूलें। आइये पढ़ते हैं और साथ ही देखते हैं इस रेसिपी का वीडियो।
आलू मटर की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती। खास कर तब जब सर्दियों का मौसम आने लगे तब। जी हां, यह सब्जी बनाने में तो आसान है ही साथ में इसका स्वाद भी गजब का लगता है। यह सिंपल सी सब्जी अगर वीडियो देख कर सीखी जाए तो इसे बनाना और भी आसान हो जाता है।
तो अगर आप आज दोपहर के लिये कोई सिंपल सी सब्जी ढूंढ रही हैं, तो इस पंजाबी स्टाइल की आलू मटर को बनाना ना भूलें। आइये पढ़ते हैं और साथ ही देखते हैं इस रेसिपी का वीडियो।
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- तेल- 2 चम्मच
- जीरा- ½ चम्मच
- प्याज- ¾ कप (कटी हुई)
- लहसुन- 1 चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 1 कप
- पानी - जरुरत अनुसार
- हरी मटर- 1 कप उबली हुई
- उबले हुए आलू- 1½ कप
- नमक- स्वादअनुसार
- लाल मिर्च पावडर- 1½ चम्मच
- गरम समाला - ½ चम्मच
- हल्दी- चुटकीभर
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
बनाने की विधि -
1. एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें तेल गरम करें। फिर इसमें जीरा डालें। उसके बाद इसमें कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

2. अब इसमें लहसुन अदरक, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं।

3. जब सभी मसाले पक जाएं तब इसमें हरी मटर और उबले आलू डालें।

4. फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और गरम मसाला पावडर मिक्स करें।

5. अब इसमें 1 कप पानी मिक्स करें और करी को उबालें।
6. इसके बाद इसमें पड़े आलुओं को मैश कर लें, जिससे सब्जी की ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए।

7. आपकी आलू मटर की सब्जी अब तैयार है। इसे गरमा गरम रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कीजिये और हां, ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करना ना भूलिये।



Click it and Unblock the Notifications











