Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करवा चौथ रेसिपी: पंजाबी कढ़ी
करवा चौथ के दिन उपवास खोलने के बाद कुछ ख़ास पकवान बनाने के लिए आप कोई नई और सेहतमंद रेसेपी ज़रूर ढूंढ रही होंगी। है ना? सबसे बेहतरीन विकल्प खिचड़ी है। और अगर आप उसे पंजाबी कढ़ी के साथ खाएं तो उसका स्वाद
करवा चौथ उत्तर भारत का सबसे पसंदीदा त्यौहार है जब महिलायें अपने की लम्बी आयु के लिए उपवास रखती हैं। महिलायें पार्वती देवी की पूजा करती हैं और अपने पति के स्वास्थ और लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। शाम को चाँद को देखकर ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।
Snapdeal Unbox Diwali Sale (Oct 19th to 21st) Upto 90% Cashback
अब करवा चौथ के दिन उपवास खोलने के बाद कुछ ख़ास पकवान बनाने के लिए आप कोई नई और सेहतमंद रेसेपी ज़रूर ढूंढ रही होंगी। है ना?
सबसे बेहतरीन विकल्प खिचड़ी है। और अगर आप उसे पंजाबी कढ़ी के साथ खाएं तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
पंजाबी कढ़ी, गुजराती कढ़ी के बिलकुल अलग है। क्योंकि पंजाबी कढ़ी में शक्कर का प्रयोग नहीं किया जाता। पंजाबी कढ़ी बनाने के लिए सामग्री और बनाने की विधि यहां पढ़ें।
4 लोगों के लिए
तैयारी में लगने वाला समय– 10 मिनट
बनाने में लगने वाला समय– 20 मिनट
सामग्री:
1. ताज़ा दही - 1½ कप
2. बेसन- 2 बड़े चम्मच
3. तेल - 1 बड़ा चम्मच
4. जीरा - 1 छोटा चम्मच
5. हींग – एक चुटकी
6. करी पत्ता- 5
7. लहसुन (वैकल्पिक) - 2 कलियाँ (बारीक कटी)
8. प्याज- ¼ कप (कटा हुआ) -- (वैकल्पिक)
9. पानी - 1½ कप
10. हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच
11. नमक स्वादानुसार
12. हरी मिर्च- ¼ चम्मच (बारीक कटी हुई)
13. धनिया की पत्तियां- ऊपर से सजाने के लिए
विधि:
1. एक बड़े बाउल में दही लें और उसमें बेसन मिलाएं।

2. इसको अच्छे से फेंट लें और किनारे रख दें।
3. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
4. अब कढ़ाई में जीरा डालें। जैसे ही जीरा फूटने लगे, इसमें हींग, करी पत्ते और लहसुन डालें।

5. दो मिनट तक चलाएं। अब इसमें प्याज डालें।
6. अच्छे से चलाएं और अब इसमें दही और बेसन का घोल डाल दें।

7. तुरंत ही पानी डालें।
8. अब नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं।
9. ऊपर से बारीक़ कटी हरी मिर्च डालें और मद्धम आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं ताकि कढ़ी गाढ़ी हो जाए।

10. पक जाने पर परोसने के लिए एक बाउल में निकालें और ताज़ी हरी धनिया पत्ती से सजाएं।
11. आपकी पंजाबी कढ़ी परोसने के लिए तैयार है।

आप इसे खिचड़ी के साथ खा सकते हैं। ये स्वादिष्ट तो है ही, साथ ही इसमें प्रयोग की गई सारी सामग्री आपके स्वास्थ के लिए बहुत अच्छी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











