Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
साउथ इंडियन डिश: टेस्टी कद्दू सांभर
Veg
oi-Staff
अगर आप साउथ इंडियन डिश से प्यार करती हैं तो आपको सांभर बनाना जरुर सीखना चाहिये। सांभर भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि कद्दू की सब्जी से तैयार किया हुआ , जिसे खाते ही मुंह में स्वाद आ जाए।
READ: वेजिटेबल सांभर: साउथ इंडियन डिश
वैसे तो अगर आप चाहें तो इस सांभर में कद्दू की जगह पर अन्य सब्जियां जैसे गाजर, मूली, सहजन या फिर सफेद कद्दू का इस्तमाल भी कर सकती हैं। लेकिन आज हम आपको कद्दू से तैयार सांभर बनाना सिखाएंगे। तो फिर देर किस बात की आइये जानते हैं कि कद्दू सांभर कैसे बनाया जा सकता है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- ½ किलो कद्दू
- ½ कप तूअर दाल
- 1 चम्मच तिल का तेल
- ½ राई
- ½ जीरा
- ½ उरद दाल
- 2 हरी पत्तेदार प्याज
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 1 इंच इमली का पीस
- 1 चम्मच सांभर पावडर
- ½ चम्मच हल्दी
- ¼ चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 2 हरी धनिया के गुच्छचे
विधि -
- कद्दू को छोटे पीस में काट लीजिये और बीज निकाल दीजिये। ऊपर का छिलका छील दें और फिर उसे मुलायम होने तक पानी में उबाल लें।
- पानी को फेकिये मत बल्कि आगे के प्रयोग के लिये रख लीजिये। कद्दू को किसी दूसरे बरतन में रख लीजिये।
- अब 2 कप पानी में तूअर दाल को 10 मिनट के लिये प्रेशर कुकर में पका लें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, उरद दाल, जीरा और कडी पत्ती डाल कर पकाएं।
- फिर इसमें कटी प्याज डाल कर सौते करें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें टमाटर काट कर डालें।
- अब इमली को पानी में भिगो कर रखें और जब वह मुलायम हो जाए तब उसको टमाटर के साथ ही मिला दें।
- अब नमक, हींग, सांभर पावडर और हल्दी मिलाएं।
- इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब इसमें उबला कद्दू और उबली तूअर दाल डालें। इसमें बचा हुआ पानी भी मिक्स कर दें और गाढा होने तक पकाएं।
- आखिर में कटी हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
- आप इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
साउथ इंडियन डिश: टेस्टी कद्दू सांभर
Story first published: Saturday, December 19, 2015, 12:00 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











