Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
टमाटर के रस से तैयारी की हुई स्वादिष्ट पनीर टमाटरी
Veg
oi-Staff
By Hema Srivastava
अगर आपके घर पर पार्टी हो या फिर आप खुद ही वीकेंड्स पर कुछ नया ट्राई करने की सोंच रही हों, तो इस पनीर टमाटरी की रेसिपी को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
पनीर टमाटरी, टमाटर के रस में बनायीं गयी रेसिपी है। जैसे हम बटर पनीर की ग्रेवी बनाते हैं, ठीक उसी तरह थोड़ा फेर बदल कर के हम ने यहाँ टमाटर के जूस में इस रेसिपी को तैयार किया है।
READ: पनीर की ये 11 स्वादिष्ट रेसिपीज़ जरुर ट्राई करें
पनीर टमाटरी का स्वाद बेहद लाजवाब और चटपटा है। इसमें टमाटर के रस के साथ-साथ मक्खन और क्रीम भी डाली जाती है, जिससे इस डिश को एक रॉयल लुक भी मिल जाता है। तो अगर आप अपने परिवार को खुश करना चाहती हैं, तो उन्हें पनीर की यह बेहद स्वादिष्ट डिश बना कर खिलाना बिल्कुल ना भूलें।

सामिग्री-
- पनीर - २५० ग्राम
- टमाटर - १ किलो
- नमक स्वादानुसार + १ छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - ४ नग
- मोटी कटी प्याज़ - १ बड़ी
- लौंग - ४ नग
- दालचीनी - १ टुकड़ा
- लहसुन की कालिया - ६ नग
- सफ़ेद मिर्च पाउडर - १ छोटा चम्मच
- मक्खन - ५० ग्राम
- नीबू का रस - १ बड़ा चम्मच
- अदरक और लहसुन का पेस्ट - १ बड़ा चम्मच
- कसूरी मेथी पाउडर - १ बड़ा चम्मच
- ताज़ी क्रीम - २ बड़े चम्मच
- धनिया की पत्ती और मलाई सजाने के लिए
विधि-
- सबसे पहले टमाटर को चार टुकड़ों में काटें, हरी मिर्च को मोटा- मोटा काट लें।
- अब टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च, नमक, लौंग, दालचीनी को हाथों से मसलकर एक मलमल के कपडे में बांध कर टांगे, उसके नीचे एक बर्तन रख दें ताकि सारा रस निचुड़ कर उसमें आ जाये, इस प्रकिर्या में ८ घंटे लगेंगे।
- पनीर को बड़े टुकड़ों में काटें और इस पर नीबू का रस, अदरक, लहसुन की पेस्ट, सफ़ेद मिर्च पाउडर मिलाकर ४ घंटे के लिए रख दें।
- अब पनीर को नॉन स्टिक पैन में सेंक लें।
- दूसरी ओर जब सारा रस उस बर्तन में इकठ्ठा हो जाए तब कढ़ाही में १ छोटा चम्मच मक्खन पिग्ला कर उसमें टमाटर का रस और थोड़ा पानी डालते हुए पकाएं।
- अब टमाटर में, बचा हुआ मक्खन, कसूरी मेथी पाउडर और क्रीम डालें लगातार चलाते हुए ५ मिनट के लिए पका कर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर २ मिनट अच्छी तरह से मिलकर पका लें, गैस बंद कर दें।
- हरा धनिया और मलाई से सजा कर सर्व करें।
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes curry recipes paneer veg recipe करी रेसिपी वेज रेसिपी पनीर
English summary
Paneer Tamatari Recipe
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











