Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
खून की कमी दूर करे ये मालाबार पालक दाल
पालक एक ऐसी हरी साग है जिसे नियमित खाने से शरीर में रक्त कि कमी दूर होती है। पालक में आयरन, विटामिन, रेशा, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इन सब खास चीजों के अलावा पालक स्वाद में बड़ी जायकेदार होती है। आज हम आपके लिये पालक से संपूर्ण एक ऐसी ही रेसिपी ले कर आए हैं जिसका नाम है मालाबार पालक दाल। मालाबार पालक दाल में काफी प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। दाल में पालक डालने से यह रेसिपी काफी स्वादिष्ट बन जाती है। तो देर किस बात कि आइये देखते हैं मालाबार पालक दाल को बनाने कि सरल विधि।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
तूअर दाल- 1 कप
पालक- 2 कप
प्याज- 1
हरी मिर्च- 3
अदरक- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
इमली का गूदा- 1 चम्मच
पानी- 2 कप
छौंकने के लिये-
राई- 1/2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
उरद दाल- 1 चम्मच
लहसुन- 3-4
सूखी लाल मिर्च- 2
कडी पत्ता-10-12
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- पालक धो लीजिये और काट लीजिये।
- एक प्रेशर कुकर में तूअर दाल, पालक, अदरक, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और पानी डाल कर मध्यम आंच पर 3 सीटी आने तक पका लीजिये।
- एक बार पक जाने के बाद कुकर को नीचे उतार कर किनारे रख दें और ठंडा हो जाने दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई और जीरा डाल कर भूनें।
- फिर कडी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, उरद दाल और लहसुन एक एक कर के डालें।
- 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब इसमें तैयार पालक दाल को डालें और उसके बाद इमली का गूदा डाल कर मिक्स करें। मध्यम आंच पर 10 मिनट पका लें और बाद में गैस बंद कर के इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications












