Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
होली पर स्वाद लीजिये कढ़ाई पनीर ग्रेवी का
होली पर लोग अपने घरों में गुझिया के अलावा और भी ढेर सारे व्यंजन बनाते हैं। इस दिन घर की महिलाएं कुछ ऐसा बनाने की सोचती हैं, जिसको परिवार वाले खा कर खुश हो जाएं।
Veg
oi-Staff
होली पर लोग अपने घरों में गुझिया के अलावा और भी ढेर सारे व्यंजन बनाते हैं। इस दिन घर की महिलाएं कुछ ऐसा बनाने की सोचती हैं, जिसको परिवार वाले खा कर खुश हो जाएं।
अगर आप भी इंटरनेट पर ऐसी ही कुछ होली की रेसिपी ढूंढ रही हैं, तो कढ़ाई पनीर से अच्छा और कुछ नहीं है। यह एक सिंपल ग्रेवी वाली सब्जी है, जिसे आप अपने महमानों या परिवारजनों के लिये बना सकती हैं। इसकी ग्रेवी को आप बढा या घटा भी सकती हैं।
इस सब्जी को खट्टा रखने के लिये आप इसमें ढेर सारे टमाटर यूज कर सकती हैं। यह लाल रंग की ग्रेवी देखने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 300 ग्राम पनीर
- 1 मध्यम आकार की शिमला मिर्च
- 1.5 इंच अदरक और 7-8 लहसुन की कली
- 1 से 2 हरी मिर्च
- 2 मध्यम आकार के प्याज
- 7 मध्यम से बड़े आकार के टमाटर (2 टमाटर बारीक कटे और 5 टमाटर प्यूरी किये हुए)
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 से 3/4 कप पानी या जरुरत अनुसार
- 2 चम्मच मलाई
- 3 चम्मच बटर या तेल
- थोडी सी कटी हरी धनिया
- नमक- स्वादअनुसार
कढाई मसाले के लिये:
- 5 चम्मच साबुत धनिया
- 4 से 5 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
रेसिपी बनाने की विधि -
- सबसे पहले सूखी धनिया और सूखी कश्मीरी लाल मिर्च को पैन में धीमी आंच पर तब तक गरम कर लें जब तक कि उसमें से खुशबू ना आने लगे।
- जब यह मसाला ठंडा हो जाए, तब इसे ग्राइंडर में दरदरा पीस लें और किनारे रख दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें पिसी हुई अदरक और लहसुन पेस्ट डालें। इसे कुछ मिनटों के लिये सौते करें।
- उसके बाद इसमें कटी प्याज डालें और गुलाबी होने तक भूनें।
- फिर पिसी कश्मीरी मिर्च और धनिया पावडर डाल कर हरी मिर्च मिलाएं।
- इसे कुछ देर चलाएं और फिर इसमें कटे टमाटर डाल कर पकाएं। जब टमाटर पक जाए तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालें।
- जब यह तेल छोड़ने लगे तब इसमें महीन कटी हुई शिमला मिर्च डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें पानी और नमक मिला कर 7 से 8 मिनट पकाएं।
- बाद में इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला मिलाएं।
- उसके बाद पनीर के टुकडे डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- आखिर में आप इसमें 2 चम्मच क्रीम भी मिला सकती हैं। बस क्रीम को हल्के हाथों से चला दीजिये।
- फिर इसमें कटी हरी धनिया छिड़किये और रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Kadai Paneer Recipe For Holi
Story first published: Monday, March 13, 2017, 17:29 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2017
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











