Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बड़ी ही टेस्टी होती है ये पारसी दाल
Veg
oi-Staff
पारसी खाने का अंदाज ही कुछ अलग होता है। आज हम आपको पारसी दाल बनाना सिखाएंगे जिसे धान दार के नाम से भी जाना जाता है। दाल तो आप रोजाना ही बनाती होंगी इसलिये इस पारसी दाल को भी आप कभी भी पका सकती हैं। इसे बनाने की विधि बिल्कुल सामान्य दाल की ही तरह है। आइये जानते हैं यह टेस्टी पारसी दाल कैसे बनाई जाती है।

कितने- 2-3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1 कप अरहर या तुअर दाल
- ¼ चम्मच हल्दी
- 2.5 कप पानी
- ½ या ⅔ चम्मच कटी लहसुन
- 2 हरी मिर्च
- ½ चम्मच जीरा या जीरा पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 2 चम्मच तेल
विधि -
- दाल को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे प्रेशर कुकर में पानी और हल्दी डाल कर 3 सीटी तक पकाएं।
- एक फ्राइंग पैन में 1 चम्मच तेल डालें।
- फिर उसमें कटी लहसुन, प्याज और चुटकीभर नमक डालें।
- प्याज को भुरा होने तक फ्राई करें। फिर प्याज को एक टिशू पेपर पर निकाल कर रख लें।
- जब दाल पक जाए तब उसमें किसी बडे़ चम्मच से मैश कर लें।
- फिर दाल को पतला करने के लिये उसमें ¾ कप पानी मिलाएं।
- अब दाल को धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं।
- अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें 1 चम्मच तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा पावडर, लहसुन, हरी मिर्च और नमक मिक्स करें।
- इसे तब तक फ्राई करें, जब तक लहसुन भूरा ना हो जाए।
- अब इस मिश्रण को दाल में मिक्स कर दें।
- अब कुकर में ढक्कन लगा दें और आंच को बंद कर दें।
- दाल को 5 मिनट के बाद खोल कर चलाएं। अगर दाल में नमक या पानी कम पड़ जाए तब उसमें और पानी या नमक मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें फ्राई किये हुए प्याज डाल कर गार्निश करें।
- गरमा गरम दाल को चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
how to make parsi dal recipe
Story first published: Saturday, October 3, 2015, 12:21 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











