Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
खट्टी-मीठी गुजराती दाल
गुजरातियों के बीच में यह खट्टी मीठी गुजराती दाल बहुत पसंद की जाती है। वैसे तो यह रोज बनाइ जाती है मगर जब भी इसे किसी खास अवसर के लिये बनाया जाता है तो इसमें मूंगफली और सूरन जरुर मिलाया जाता है।
बडे़ उत्सव के लिये दाल को बार बार उबाला जाता है जिससे इसका स्वाद निखर कर आता है। यदि आप भी तरह-तरह के खाने का स्वाद चखने का शौक रखते हैं तो इस गुजराती दाल को बनाना बिल्कुल भी ना भूलियेगा। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
1 कप अरहर दाल
1/2 कप कटा सूरन
2 चम्मच मूंगफली का दाना
2- सूखे खजूर इच्छा अनुसार
1 चम्मच घी
1 चम्मच तेल
1/4 चम्मच राई
1/4 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच मेथी
6 से 7 कडी पत्ता
2 लौंग
2 दालचीनी
1 तेज पत्ता
2 छोटी गोल लाल मिर्च
1/4 चम्मच हींग
4-5 कोकम भिगोया
2 कप कटा टमाटर
2 चम्मच गुड
1 चम्मच नींबू का रस
2 घिसी अदरक
2 बीच से कटी हरी मिर्च
1/4 चम्मच मिर्च पाउडर
1/4 हल्दी पाउडर
स्वादअनुसार- नमक
2- चम्मच हरी धनिया
विधि-
- दाल को साफ पानी से धोइये और कुकर में 2 कप पानी डाल कर सीटी लगाइये।
- फिर कुकर को खोल कर हल्का ठंडा कर लीजिये और किसी बड़ी कल्छुल से दबा कर पीस लीजिये।
- सूरन, मूंगफली और खजूर को कुकर में पानी डाल कर 2 से 3 सीटी लगा कर पका लीजिये। कुकर की सीटी पूरी तरह से निकल जाने दीजिये।
- अब गहरे पैन में तेल और घी गरम कीजिये, उसमें राई और जीरा डालिये।
- जब ये सूखा मसाला तड़कने लगे तब जीरा, कडी पत्ता, लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर और हींग डाल कर भूनिये।
- अब डेढ कप पानी डाल कर कोकम, टमाटर, घिसा गुड, नींबू रस, अदरक, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स कीजिये।
- इसे 10 से 15 मिनट तक उबालिये। साथ-साथ में चलाती रहिये।
- अब पैन में दाल, सूरन, मूंगफली, नमक और खजूर एक साथ मिला दीजिये और हल्की आंच पर 15 मिनट पकाइये।
- अब आपकी गुजराती दाल पक चुकी है इस पर हरी धनिया छिडकिये और सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications











