Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बड़ी ही टेस्टी है क्रिस्पी अरबी की सब्जी
Beauty
oi-Staff
आलू की सब्जी की ही तरह आप अरबी की सब्जी भी बना सकती हैं। यह टेस्ट में काफी अच्छी होती है और आप इसे दाल चावल या फिर पराठे के साथ खा सकती हैं। यह पूरी तरह से सूखी होती है इसलिये यह काफी आसानी से लंच बॉक्स में पैक की जा सकती है।
हम इसे थोड़ा अलग ढंग से बनाएंगे और इसमें पोहा मिक्स करेंगे जिससे यह और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाएगी। तो देर मत कीजिये और जानिये कि इसे कैसे बनाते हैं।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 1/2 किलो अरबी
- 1 कप पोहा या चूड़ा
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच हींग
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच राई
- 2 बड़े चम्मच तेल
- नमक स्वाद अनुसार
बनाने की विधि-
- अरबी को अच्छी प्रकार से धो लीजिये। फिर प्रेशर कुकर में पानी डाल कर 2 सीटी आने तक पका लीजिये।
- फिर इसे छील कर ¼ इंच की मोटाई में काट लीजिये। फिर किनारे रख दीजिये।
- फिर पोहा, लाल मिर्च, हींग और हल्दी पावडर को मिक्स कर के ग्राइंड कर लीजिये। और किनारे रख दीजिये।
- पैन में तेल गरम कीजिये, जीरा डालिये।
- फिर इसमें अरबी, नमक और पिसे मसाले मिलाइये।
- इसे चलाइये और कुरकुरा पकाइये।
- उसके बाद इसे सर्व कीजिये।
Comments
Read more about: curry recipes north indian dish करी रेसिपी नॉर्थ इंडियन डिश karva chauth recipes करवा चौथ रेसिपी
English summary
Crispy Arbi Subzi
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











