Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बर्न्ट गार्लिक फ्राइड राइस
यह बिल्कुल आम फ्राइड राइस जैसा ही बनता है, लेकिन इस बर्न्ट गार्लिक फ्राइड राइस में लहसुन को काफी भूना जाता है। इससे इसका स्वाद काफी टेस्टी हो जाता है।
Veg
oi-Staff
जब भी इंडो चाइनीज़ रेसिपी की बात आती है तो हम सबसे पहले फ्राइड राइस बनाने की ही सोंचते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, आज हम आपको बर्न्ट गार्लिक राइस बनाने की विधि बताएंगे जो कि आसानी से घर पर बनाई जा सकती है।
यह बिल्कुल आम फ्राइड राइस जैसा ही बनता है, लेकिन इस बर्न्ट गार्लिक फ्राइड राइस में लहसुन को काफी भूना जाता है। इससे इसका स्वाद काफी टेस्टी हो जाता है। तो बिना देरी किये हुए आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

सर्विंग्स- 1 से 2
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 12 मिनट
सामग्री-
- 1/2 कप बासमती चावल
- 3 कप पानी
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच तिल का तेल
- 9 से 10 ग्राम लहसुन, बारीक कटे
- 1 बड़ा प्याज
- 1 छोटा गाजर
- 5-6 बींस
- 1 मध्यम आकार का शिमला मिर्च
- 1/2 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1/4 चम्मच वेनिगर
- 2 से 3 चम्मच कटी स्प्रिंग अनियन
बनाने की विधि -
- सबसे पहले चावल को धो ले और 30 मिनट तक के लिये पानी में भिगो कर रख दे।
- एक पैन में 3 कप पानी गरम करें। फिर जब वह उबलने लगे तब उसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएं। उसके बाद इसमें राइस डाल कर चलाएं।
- आंच को तेज कर दें और राइस को आधे से ज्यादा पका लें।
- उसके बाद चावल को छान लें और उसे हल्के से नल के पानी से धो लें।
- फिर राइस को ढंक कर एक किनारे रख दें और ठंडा होने दें।
- एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें बारीक कटी लहसुन मिलाएं।
- आंच धीमी करें और लहसुन को भूरा होने दें। फिर कढाई में से 1-2 चम्मच लहसुन को अलग निकाल लें। इस लहसुन को हम आखिर में गार्निश करने के लिये यूज़ करेंगे।
- अब कढाई में बाकी के बचे लहसुन को भूनें और फिर उसमें स्प्रिंग अनियन का सफेद भाग मिलाएं और हरा वाला बाद में गार्निश करने के लिये रख दें।
- आंच को मध्यम से तेज करें और प्याज को 1 मिनट तक चलाएं।
- फिर उसमें बारीक कटी फ्रेंच बींस डाल कर 2 मिनट तक फ्राई करें।
- फिर बाकी की सब्जियां मिलाएं।
- उसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पावडर मिलाएं।
- सब्जियों को 2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद सोया सॉस डालें।
- और फिर राइस डाल कर ऊपर से नमक मिलाएं।
- उसके बाद ऊपर से भुनी हुई लहसुन डालें और चम्मच से मिलाएं।
- राइस को 1 मिनट तक फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें वेनिगर या फिर नींबू का रस मिलाएं।
- आंच बंद करें और ऊपर से ही पत्तेदार प्याज डाल कर मिक्स करें।
- आपका बर्न गार्लिक राइस तैयार है। इसे मंचूरियन के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
burnt garlic fried rice
Story first published: Tuesday, February 21, 2017, 16:03 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2017
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











