Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बिहारी करेला और आलू की सब्जी
Veg
oi-Staff
आपने करेले की सब्जी कई विधियों से खाई होगी लेकिन आज हम आपको बिहारी स्टाइल में करेला और आलू की सब्जी बनाना सिखाएंगे। यह एक हेल्दी सब्जी है जो साइड डिश के तौर पर सर्व की जा सकती है।
इसमें जो मेन मसाला डाला जाता है, वह है पंच फोरन, जिससे सब्जी का टेस्ट काफी अच्छा बन जाता है। तो अगर आपको शरीर में खून बढ़ाना हो तो करेले की सब्जी को बनाना ना भूलें। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

कितने- 4
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- 4 मध्यम आकार के करेले
- 2 मध्यम आलू कटे हुए
- 3 मध्यम प्याज
- 2 चम्मच पंच फोरन
- राई
- नमक
- मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
विधि -
- सबसे पहले करेले के पतले स्लाइस कीजिये और उसमें 1 चम्मच तेल डाल कर 30 मिनट तक छोड़ दीजिये।
- फिर 30 मिनट के बाद इसे हाथों से निचोड़ कर पानी निकालिये।
- एक कढाई में सरसों का तेल डाल कर करेले को 7-8 मिनट के लिये हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- फिर तेल से करेले को निकाल कर किनारे रखें।
- फिर उसी तेल में आलू को भी आधा पकने तक फ्राई करें।
- एक कढाई में तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन डाल कर 2 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें प्याज के स्लाइस डालें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए, तब उसमें नमक, हल्दी, मिर्च पावडर और फ्राई किये हुए करेले और आलू मिलाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक सब्जी अच्छी तरह से पक न जाए।
- आपकी बिहारी करेला सब्जी तैयार है, इसे तुरंत ही सर्व करें।
Comments
English summary
Bihari Karela and Aloo Ki Subzi Recipe
Story first published: Friday, July 29, 2016, 12:23 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











