Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लंच पर जरुर बनाएं टेस्टी बेबी कॉर्न पुलाव
बेबी कॉर्न पुलाव खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। अगर आप चाहें तो इसमें स्वीट कॉर्न भी डाल सकती हैं।
Veg
oi-Staff
पुलाव एक ऐसी रेसिपी है जो बिना सब्जी और ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाया जा सकता है। पुलाव से भरा कटोरा देख कर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।
SALE ENDS TODAY! Amazon Great Indian Sale, Upto 85% Cashback
अगर आप भी हर स्पेशल दिन पर पुलाव बनाना पसंद करती हैं तो, इस बार हम आपके लिये बेबी कॉर्न पुलाव ले कर आए हैं, जिसे आप घर पर ही आराम से बना सकती हैं।
बेबी कॉर्न पुलाव खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। अगर आप चाहें तो इसमें स्वीट कॉर्न भी डाल सकती हैं। फिर इसमें मसालों को अपने स्वाद अनुसार एडजस्ट कर लें और फिर घर वालों को इसे खिला कर तारीफें बटोरें।

कितने- 2 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- बासमती चावल- 1 कप
- पानी- 1.5 कप
- बेबी कॉर्न- 8 छोटे पीस में कटे हुए
- बड़ा प्याज- 1, लंबा कटा हुआ
- दही- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
तड़के की सामग्री-
- तेज पत्ता- 1/2
- लौंग- 2
- इलायची- 2
- घी- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
मसाले के लिये सामग्री-
- बड़ा प्याज- 1 कटा हुआ
- लहसुन- 5 कलियां
- अदरक- इंच पीस
- हल्दी पावडर- चुटकीभर
- लाल मिर्च पावडर- 1 टीस्पून
- धनिया पावडर- 1 टीस्पून
- गरम मसाला पावडर- 1/2 टीस्पून
बनाने की विधि-
- मसाले बनाने की सामग्री में दी हुई सभी चीजों को ग्राइंडर में थोड़े से पानी के साथ पीस कर महीन पेस्ट बना लीजिये।
- दूसरी ओर बासमती चावल को 20 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।
- अब एक पैन में 1 चम्मच घी गरम करने के बाद उसमें चावल डाल कर 2 मिनट तक रोस्ट कर लीजिये जिससे उसकी नमी निकल जाए, फिर इसे किनारे रख दीजिये।
- इसके बाद एक प्रेशर कुकर लीजिये, उसमें घी या तेल डालिये।
- फिर इसमें तड़के वाली सभी सामग्रियां डाल कर 1 मिनट तक के लिये फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- अब इसमें ग्राइंड किया हुआ मसाले वाला पेस्ट डालें।
- फिर इसमें बेबी कॉर्न डालें और मसाले को तब तक भूनें जब तक कि उसमें से कच्चेपन की महम निकल ना जाए।
- अब इसमें दही और स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- फिर चावल और जरुरत भर का पानी डाल कर प्रेशर कुकर को बंद कर के 3-4 सीटियां लगाएं। आंच को मध्यम रखें।
- जब प्रेशर कुकर से पूरी भाप निकल जाए तभी उसे खोलें।
- आपका कॉर्न पुलाव तैयार है।
Comments
Read more about: pulav recipe rice recipe indian vegetarian recipes veg recipe वेज रेसिपी राइस रेसिपी
English summary
Baby Corn Recipes For Lunch
Story first published: Thursday, October 20, 2016, 13:32 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











