Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बेबी कॉर्न मंचूरियन रेसिपी
आज हम आपको बेबी कॉर्न मंचूरियन की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। यह बिल्कुल गोभी मंचूरियन की ही तरह बनता है।
हर किसी को मंचूरियन का तीखा और चटपटा स्वाद बेहद पसंद होता है। शाम के स्नैक के तौर पर मंचूरियन काफी लोग खाते हैं। अगर आप एक बार मंचूरियन का सॉस बनाना सीख लें, तो आप किसी भी सब्जी से मंचूरियन घर पर ही बना सकती हैं।
आज हम आपको बेबी कॉर्न मंचूरियन की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। यह बिल्कुल गोभी मंचूरियन की ही तरह बनता है। बेबी कॉर्न मंचूरियन की रेसिपी में पहले बेबी कॉर्न को मैदे और कॉर्न फ्लोर के घोल में लपेट के करारा होने तक तल लिया जाता है और फिर उसे चटपटे सॉस में मिक्स कर के पका लिया जाता है। तो आइये आज हम आपको इसकी आसान सी विधि बताते हैं।
कितने- 2 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
10-12 बेबी कॉर्न
1/4 कॉर्न स्टार्च पावडर
2½ टी स्पून मैदा
1 टी स्पून अदरक लहसुन पेस्ट
1/2 टी स्पून सोया सॉस
नमक
1/4 कप पानी
तेल, डीप फ्राई करने के लिये
सॉस बनाने की सामग्री -
2 टीस्पून कुटी अदरक लहसुन
1-2 हरी मिर्चें, बीच से कटी
1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा
1/2 बारकी कटी शिमला मिर्च
1/4 कप बारीक कटी स्प्रिंग अनियन
1½ टीस्पून सोया सॉस
1½ रेड चिली सॉस या ग्रीन चिली सॉस
2 टी स्पून टमैटो कैचप
1/4 टीस्पून ब्लैक पेपर पावडर
1 टीस्पून कॉर्न स्टार्च 2 चम्मच पानी में भिगोया हुआ
1 टेबल स्पून तेल
नमक
फ्राइड बेबी कॉर्न बनाने की विधि -
सबसे पहले बेबी कॉर्न को बीच से काट लें और अन्य सब्जियों को भी काट कर रख लें।
एक मध्यम साइज की कटोरी में कॉर्नफ्लोर, मैदा, अदरक लहसुन पेस्ट, सोया सॉस और नमक मिक्स कर के 1/4 कप पानी मिला कर घोल बनाएं।
यह घोल बिल्कुल भी पतना नहीं होना चाहिये और ना ही इसमें गांठे पड़नी चाहिये।
अब इस घोल में बेबी कॉर्न को लपेटें।
एक फ्राई पैन में तेल गरम करें और उसे मध्यम आंच पर आधा गरम कर लें।
अब इसमें कोट किये हुए बेबी कॉर्न डालें और ग्रोल्डन क्रिस्प होने तक तल लें।
फिर इन्हें पेपर पर निकाल लें।
सॉस बनाने की विधि -
एक कढाई में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन, हरी मिर्च और कटी प्याज डाल कर सौते करें।
1 मिनट के बाद इसमें कटी शिमला मिर्च डालें और 1 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें स्प्रिंग अनियन, रेड चिली सॉस, टमैटो सॉस और काली मिर्च पावडर मिक्स करें।
इसे मिक्स कर के 20-30 सेकेंड तक पकाएं।
अब इसमें घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डाल कर पकाएं।
फिर इसमें फ्राई किये हुए कॉर्न पीस डालें और सभी सामग्रियों के साथ मिक्स करें।
2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
आपका बेबी कॉर्न मंचूरियन तैयार है, इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











