Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
टेस्टी आलू दही की सब्जी
झुलसाने वाली गर्मी बढती जा रही है तो, ऐसे में जरुरी है कि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाघ पदार्थों को शामिल करें जो हमें अंदर से ठंडा रखें, पानी की कमी को पूरा करें और पकाने में भी आसान हों। गर्मियों के समय दही बहुत फायदा करती है और इंफेकशन से भी बचाती है। आज हम आपको दही के प्रयोग से आलू की सब्जी बनाना सिखाएंगे, जिसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। इस सब्जी को बनाने के लिये आपको आलू के चार भाग कर के प्रेशर कुकर में उबाल लेना होगा और फिर उसे दही के साथ पकाना होगा। यह रेसीपी बहुत ही जल्दी बन जाती है और साथ ही दही का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। आइये देखते हैं आलू दही को बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15-20 मिनट

सामग्री-
आलू- 3
दही- 250 ग्राम
हल्दी पाउडर- 1 1/2चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3
हींग- चुटकीभर
राई और जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेज पत्ता- 1
पानी- 1 कप
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले आलू को धो कर चार भागों में काट लें और कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें। जब आलू हो जाए तब उसे छील लीजिये।
- उसके बाद दही को पानी के साथ फेंट लें, फिर उसमें नमक और हल्दी मिला कर 5 मिनट के लिये किनारे रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें हींग, जीरा और राई मिलाएं।
- जब यह तड़कने लगे तब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और उसके तुरंत बाद ही फेंटी हुई दही डालें। इसे तेज आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
- इसे लगातार चलाती रहें नहीं तो दही खराब हो जाएगी। एक बार जब दही उबलना शुरु हो जाए तब आप इसे कम चला सकती हैं।
- फिर इमसें नमक और उबले हुए आलू डालें और 5 मिनट तक पकाएं, फिर आंच बंद कर दें। आपकी डिश तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications











