Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वैलेंटाइन डे पर पति के लिए नाश्ते में ये खास सैंडविच बनाकर जीत लें उनका दिल
कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत ही अच्छे तरीके से हो तो इससे पूरा दिन बहुत अच्छा बीतता है। शायद यही कारण है कि लोग सुबह कुछ अच्छी चीजों करने की कोशिश करते हैं। वैसे जब वैलेंटाइन का खास मौका हो तो उसे अपने पार्टनर के लिए और भी यादगार बनाने के लिए डिनर डेट तक इंतजार क्यों करना।
आप सुबह-सुबह ही उनके लिए कुछ अच्छा सा बनाकर उनके फेस पर स्माइल ला सकते हैं और उनका दिल जीत सकते हैं। चूंकि सुबह के समय किचन में बहुत अधिक देर तक रुकना पॉसिबल नहीं होता है। इसलिए, आप उनके लिए झटपट बनने वाले सैंडविच तैयार करें।

वैलेंटाइन के खास मौके को ध्यान में रखकर आप बेहद ही डिलिशियस हार्ट शेप सैंडविच बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वैलेंटाइन डे पर ब्रेकफास्ट के लिए हार्ट शेप सैंडविच की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
हार्ट शेप सैंडविच के लिए सामग्री-
• 2 उबले आलू
• 1/2 कप उबले मटर
• 2 बड़े चम्मच पोहा
• एक टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
• स्वादानुसार नमक
• चाट मसाला
• 1 हरी मिर्च
• अदरक
• हरा धनिया
• 1/4 नींबू का रस
• 4 ब्रेड स्लाइस
• 2 चम्मच केचअप
• 2 चम्मच मेयोनीज
• सूजी
• तेल
हार्ट शेप सैंडविच बनाने की रेसिपी-
• सबसे पहले आप आलू और मटर को उबाल लें।
• अब इसे एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें।
• साथ ही, आप पोहा लें और उसे ग्राइंड करके पाउडर बना लें।
• अब बाउल में पोहे का पाउडर, कॉर्नफ्लोर, नमक, चाट मसाला, बारीक कटी
हरी मिर्च, अदकर, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर
लें।
• अब आप एक प्लेट लें और उसे घी लगाकर ग्रीस कर लें।
• तैयार मिश्रण को उसमें डालकर अच्छी तरह फैला लें।
• अब ब्रेड की चार स्लाइस लें और हार्ट शेप कुकी कटर की मदद से उसे
हार्ट शेप में काटें।
• अब आप उसी कुकी कटर की मदद से तैयार मिश्रण को शेप दें।
• अब आप एक कड़ाही या पैन में ऑयल लें और उसे गर्म होने दें।
• अब आप एक प्लेट में थोड़ी सूजी लें और हार्ट शेप कटलेट को इस सूजी से
कोट करें।
• जब तेल गर्म हो जाए तो मध्यम आंच पर पैन में हार्ट शेप कटलेट
डालें।
• इसे दोनों साइड से अच्छी तरह से सेंक लें। इसे आप एक टिश्यू पेपर पर
निकाल लें।
• अब एक छोटी कटोरी लें और उसमें दो चम्मच केचअप और दो चम्मच मेयोनीज
डालकर मिक्स करें।
• अब आप हार्ट शेप ब्रेड लें और इस पर केचअप व मेयोनीज के मिश्रण को
डालकर फैला लें।
• अब तैयार कटलेट रखें और फिर दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर लें।
• आपके टेस्टी हार्ट शेप सैंडविच बनकर तैयार हैं। इसे अपने पार्टनर के
साथ मिलकर एन्जॉय करें।
सैंडविच से जुड़े कुछ सवाल और जवाब
सैंडविच को सैंडविच क्यों कहा जाता है?
आज के समय में सैंडविच खाना बेहद ही आम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सैंडविच को सैंडविच क्यों कहा जाता है। दरअसल, "सैंडविच" शब्द 18वीं सदी के अंग्रेजी अमीर आदमी, सैंडविच के चौथे अर्ल, जॉन मोंटागु से आया है। कुछ स्रोतों के अनुसार, सार्वजनिक जुआघरों में लंबे ताश के खेल के दौरान मोंटागु अपने सेवक को टोस्टेड ब्रेड के दो टुकड़ों के बीच साल्ट बीफ़ लाने का आदेश देता था। ऐसे में उसे गेम के बीच में उठना नहीं पड़ता है और वह उसे जल्दी से खा लेता था।
सैंडविच के लिए तीन मुख्य इंग्रीडिएंट्स क्या हैं?
यूं तो सैंडविच बनाते समय हम सभी अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार उसमें वैरायटी लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तीन ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जिनकी सैंडविच बनाते समय जरूरत होती ही है और वह हैं- ब्रेड, स्प्रेड और फिलिंग।
ब्रिटिश सैंडविच को क्या कहते हैं?
इंडिया में तो लोग सैंडविच को सैंडविच कहते हैं, लेकिन ब्रिटिश अक्सर सैंडविच को बटी कहकर पुकारते हैं। यह शब्द मूल रूप से मक्खन लगी ब्रेड स्लाइस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इंग्लैंड और वेल्स के कुछ उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में "सैंडविच" की जगह बटी कहना बेहद आम है, विशेष रूप से चिप बटी, बेकन बटी सहित कुछ प्रकार के सैंडविच के लिए।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











