Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ईज़ी होममेड तवा पिज्जा रेसिपी
बच्चों को पिज्जा बहुत पसंद होता है। स्कूल की छुट्टियों और पापा के साथ सैर करने पर भी पिज्जा खाने का ही मन करता है। बड़े होने पर हममें से कई लोग इस स्वाद और खुशी को भूल जाते हैं क्योंकि घर पर ओवन नहीं होता है या फिर जहां आप रहे हैं वहां पर पिज्जा बनाने के लिए ओवन नहीं है।
लेकिन अब पिज्जा लवर्स को चिंता करने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तवा पिज्जा रेसिपी। ये तवा पिज्जा कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा और इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आमतौर पर पिज्जा को अनहैल्दी जंक फूड कहा जाता है और न्यूट्रिशनिस्ट हमें इससे दूर रहने की सलाह देते हैं लेकिन ये वेजिटेरियन बैल पेप्पर पिज्जा सेहतमंद भी है और स्वादिष्ट भी।
इसके अलावा तवा पिज्जा के बारे में ये भ्रांति भी प्रसिद्ध है कि इसमें ओवन ब्रेक पिज्जा की तरह क्रिस्पीनेस नहीं आती है लेकिन ये सच नहीं है। तवा पिज्जा भी ओवन पिज्जा की तरह ही क्रिस्पी होता है, बस इसका रंग रेस्टोरेंट के पिज्जा से थोड़ा अलग हो सकता है।
तो चलिए बिना कोई देर किए वीडियो और स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर व तस्वीरों के ज़रिए आपको घर पर ही कुछ घंटों में तैयार होने वाले तवा पिज्जा की रेसिपी बता दें।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेनकोर्स
Serves: 5
-
आटे के लिए
मैदा : 3 कप (360 ग्राम) + डस्टिंग
पानी : 1 कप (गर्म)
ड्राई एक्टिव यीस्ट : 2 टेबलस्पून
चीनी : ¼ टेबलस्पून
नमक : ¼ टेबलस्पून
ऑलिव ऑयल : 2 टेबलस्पून + ग्रीसिंग के लिए
पिज्जा सॉस के लिए
टमैटो प्यूरी : 2 कप
ऑलिव ऑयल : 2 टेबलस्पून
नमक - 1 टेबलस्पून
टमाटर की चटनी : ½ कप
लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबलस्पून
लहसुन : 5-6 कटी हुईं
मिक्सड हर्ब्स : 2 टेबलस्पून
प्याज़ : 1 (बारीक कटी हुई)
टॉपिंग के लिए
ग्रीन बैल पेप
हरी शिमला मिर्च : ½ (2 ईंच के पतले पीस में कटी हुई)
पीली शिमला मिर्च : ½ (2 ईंच के पतले पीस में कटी हुई)
प्याज़ : 1 (2 ईंच के पतले पीस में कटी हुई)
मोज़रैला चीज़ : 1 कप (घिसी हुई)
ऑरेगैनो : आवश्कतानुसार (छिड़कने के लिए)
लाल चिली फ्लेक्स : आवश्कतानुसार (छिड़कने के लिए)
पिज्जा सॉस : 1 कप
-
1. एक पैन लें।
2. इस पर ब्रश से ऑलिव ऑयल लगाएं और एक जगह रख दें।
3. पिज्जा के लिए पतला आटा लें, पतला आटा इसलिए लिया जाता है ताकि तवे पर इसे पकने में ज्यादा समय ना लगे।
4. इसे समतल करके तवे पर डाल दें।
5. ढक कर कुछ देर के लिए इसे मध्यम आंच पर पकने दें।
6. ढक्कन हटाएं।
7. दूसरी तरफ से पिज्जा बेस को पकाने के लिए पलट दें।
8. दोबारा ढक्कन ढक दें।
9. ढक्कन हटाकर पूरे पिज्जा डफ पर पिज्जा सॉस फैला दें।
10. पिज्जा बेस के ऊपर प्याज़ डालें।
11. आधी पीली शिमला मिर्च डालें।
12. आधी हरी शिमला मिर्च डालें।
13. घिसी हुई चीज़ डालें।
14. ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो छिड़कें।
15. ढक्कन ढक दें।
16. तवा पैन लें।
17. तवा पैन के ऊपर सॉस पैन रख दें।
18. इसे 40-45 मिनट के लिए पकाएं।
19. अक ढक्कन हटा दें।
20. पैन से पिज्जा को हटा लें और चाकू या पिज्जा कटर से इसे टुकड़ों में काट लें।
21. गरमागरम सर्व करें।
- 1. पिज्जा डफ बनाते समय सावधानी बरतें और इसे पतला बनाएं (0.3 mm-0.5 mm) ताकि ये हर तरफ से पक जाए।
- 2. तवा चुनते समय ध्यान रखें कि वो बीच में से पतला होना चाहिए वरना पिज्जा के बेस जल जाएगा।
- 3. शुरुआत से लेकर अंत तक पिज्जा को धीमी आंच पर पकाएं और पिज्जा को ओवरकुक ना होने दें।
- सर्विंग साइज़ - 1 स्लाइस
- कैलोरी - 230 कैलोरी
- प्रोटीन - 18 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 35 ग्राम
- फाइबर - 5 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं
1. एक पैन लें।

2. इस पर ब्रश से ऑलिव ऑयल लगाएं और एक जगह रख दें।

3. पिज्जा के लिए पतला आटा लें, पतला आटा इसलिए लिया जाता है ताकि तवे पर इसे पकने में ज्यादा समय ना लगे।

4. इसे समतल करके तवे पर डाल दें।

5. ढक कर कुछ देर के लिए इसे मध्यम आंच पर पकने दें।


6. ढक्कन हटाएं।

7. दूसरी तरफ से पिज्जा बेस को पकाने के लिए पलट दें।

8. दोबारा ढक्कन ढक दें।

9. ढक्कन हटाकर पूरे पिज्जा डफ पर पिज्जा सॉस फैला दें।



10. पिज्जा बेस के ऊपर प्याज़ डालें।

11. आधी पीली शिमला मिर्च डालें।

12. आधी हरी शिमला मिर्च डालें।

13. घिसी हुई चीज़ डालें।

14. ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो छिड़कें।


15. ढक्कन ढक दें।

16. तवा पैन लें।

17. तवा पैन के ऊपर सॉस पैन रख दें।

18. इसे 40-45 मिनट के लिए पकाएं।

19. अक ढक्कन हटा दें।

20. पैन से पिज्जा को हटा लें और चाकू या पिज्जा कटर से इसे टुकड़ों में काट लें।


21. गरमागरम सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











