Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ऐसे बनाइये टेस्टी भाप में पका मीठा मोदक
Sweets
oi-Staff
जैसे जैसे त्योहारों का मौसम आ रहा है, वैसे ही हमें मीठा खाने की तलब और भी ज्यादा महसूस होनी शुरु हो गई है। पर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मोटापे की चिंता होती है और वो मीठा खाने से बचते हैं। इसलिये आज हम कुछ ऐसी बेस्ट स्वीट बताएंगे जो आप पेट भर कर खा सकते हैं।
READ: ऐस बनाइये टेस्टी चॉकलेट पेडा
अगर आप को मीठा मोदक पसंद है तो आप उसे घर पर बना कर खा सकते हैं। यह मोदक भाप में पकाया जाता है इसलिये इसमें बिल्कुल भी कैलोरीज़ नहीं होती। तो आइये जानते हैं कि यह टेस्टी भाप में पकने वाला मोदक कैसे पकाया जाता है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- चावल का आटा- 300 ग्राम
- गुड- 2 कप
- नारियल- घिसा 1 कप
- इलायची- 1 चम्मच
- घी
विधि -
- एक कटोरा लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालें। इसे उबालें और धीरे धीरे उसमें चावल का आटा मिलाएं। इसे लगातार चलाती रहें जिससे इसमें कोई गांठ ना पड़े।
- अब इसे थोड़ा ठंडा हो जाने दें और फिर इसे हाथों से गूथ लें। आप हाथों में घी लगा कर भी गूथ सकती हैं।
- अब एक दूसरे कटोरे में थोड़ा सा पानी डाल कर उसे भी उबालें।
- फिर इसमें गुड मिलाएं और चलाएं। उसके बाद इसमें इलायची पावडर मिलाएं।
- अब इसमें घिसा नारियल और गुड मिक्स करें।
- जब मिश्रण गाढा हो जाए, तब इसे ठंडा होने के लिये किनारे रख दें।
- अब अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और आटे से नींबू के साइज की लोई तोडें।
- लोई को हल्का बेल लें और उसके बीच में तैयार किया गया गुड का मिश्रण भरें।
- अब मोदक के किनारों को एक साथ मोड़ कर बंद कर दें।
- आप इससे जितने चाहें उतने मोदक बना सकती हैं।
- अब प्रेशर कुकर में पानी चढाएं और मोदक को भाप से पकाएं।
- इसे 10-15 मिनट तक भाप से पकाएं।
- आपका मीठा गरम मोदक खाने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Tasty Steamed Sweet Modakas
Story first published: Thursday, August 20, 2015, 12:33 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











