Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
त्योहार पर जरुर बनाएं शाही मावा कचौड़ी
Sweets
oi-Staff
घर पर किसी भी प्रकार का त्योहार हो तो शाही मावा कचौड़ी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। मीठा खाने वालों को यह मावा कचौड़ी काफी पसंद आएगी। आप कचौडियों को बना कर तुरंत ही सर्व कर सकती हैं या फिर इसे एयर टाइट जार में बंद कर के 10-12 दिनों तक रख भी सकती हैं।
कचौडियां तैयार करने के बाद हमें उसे चाशनी में भी डुबोना होता है इसलिये अगर आप वजन कम करने की फिराख में है तो, आपको ज़रा कंट्रोल करना होगा। अब आइये जानते हैं शाही मावा कचौड़ी बनाने की विधि।

सामग्री-
- मैदा - 1 कप
- घी - 2 टीस्पून
- काजू और बादाम - 2 चम्मच, दरदरे पिसे हुए
- मावा - 1/3 कप
- छोटी इलाइची - 4, दरदरा पीस लें
- पाउडर चीनी - 1/3 कप
- शक्क्र- 1 कप
गार्निश के लिये
- बादाम - 4 बारीक पतले काट लीजिये
- काजू - 2 छोटे छोटे कटे हुये
- छोटी इलाइची - 2
- घी - कचौरियां तलने के लिये
विधि-
- सबसे पहले मैदा, घी और पानी की मददे से आटा गूथ लें। आटे को ज्यादा नरम ना करें। इसे 20 मिनट के लिये कपड़े से ढांक कर रख दें।
- भरावन बनाने के लिये मावा को हाथों से मसल कर पैन में डाल कर हल्का ब्राउन कर के भूनिये।
- फिर इसमें पिसा काजू और बादाम मिश्रण डाल कर चलाइये।
- अब इसे अलग निकाल कर इसे ठंडा हो जाने के बाद इसमें शक्कर और आधा इलायची पावडर मिलाइये।
कचौड़ी बनाने की विधि -
- गूथे आटे में से छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर उसे बेल कर उसके बीच में 1- 1 1/2 चम्मच भरावन रख लीजिये।
- फिर आटे को चारों ओर से कपड़ कर भरावन को बंद कर दें।
- अब कचौड़ी को हल्के से दोनों हथेलियों से दबा कर हल्का सा फैला दें।
- इसी तहर से सारी कचौडियां बनाएं और गरम घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये।
- कचौडियों को धीमी और मध्यम आंच पर ही तलें।
- जब कचौडियां तल उठें तब इन्हें एक किनारे निकार कर चीनी की चाशनी तैयार कीजिये।
- गरम चाशनी में इलायची पावडर मिलाइये। फिर उसमें कचौडियों को डिप कीजिये और कुछ समय बाद निकाल कर प्लेट में सजाइये।
- ऊपर से सूखे कटे मेवे कचौडी पर गार्निश कीजिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Mawa Kachori Recipe
Story first published: Saturday, August 29, 2015, 17:10 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











